Wednesday, February 4, 2015

मोदी बोले- 5 साल में भरने हैं 16 साल के गड्ढे

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के अंबेडकर नगर इलाके में बुधवार को चौथी और आखिरी रैली की। डीडीए ग्राउंड में हो रही इस रैली में पी एम नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधना जारी रखा। मोदी ने कहा, ''हम एक पल भी आराम नहीं करेंगे। 5 साल में 16 साल के गड्ढे भरने हैं।'' मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी यह पचा नहीं पा रहे कि एक गरीब मां का बेटा भारत का पीएम कैसे बन गया। आप पर निशाना साधते हुए मोदी बोले, ''पिछली बार कुछ लोगों ने खुद को 50 सीट दे दी थीं, लेकिन जब नतीजे आए तो नंबर एक की पार्टी भी नहीं बन सके। झूठे वादे कभी जनता के गले नहीं उतरते।जो खुद को ईमानदार बताते थे, उनका काला चिट्ठा खुल गया।देश ऐसी हरकतों को खूब समझता है। '' मोदी ने ओबामा और खुद अपने नाम से आप को मिले चंदे का जिक्र करके भी

अंबेडकर नगर में आयोजित रैली में मोदी।


कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं का जिक्र
मोदी ने कहा, ''हमारे विरोधियों को हमारी हर बात में परेशानी हो रही है। वे इस बात को नहीं पचा पा रहे कि एक गरीब मां का बेटा मोदी प्रधानमंत्री कैसे बन गया। जब मैं बनारस का चुनाव लड़ रहा था,तो टीवी में मोदी के हारने का सर्वे आता था। चाहे मुलायम, मायावती, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू, नीतीश कुमार हो, लेकिन इन सभी मुख्‍यमंत्रियों में से कौन पीएम बन सका। जो खुद चुनाव नहीं जीत पाते, वे दिल्‍ली में आकर पीएम बनने का सपना देखते हैं।''
विजन डॉक्युमेंट की गलतियों का जिक्र भी किया
मोदी ने बीजेपी के विजन डॉक्युमेंट में नॉर्थईस्ट के लोगों के बारे में छपे शब्द  (दूसरे देश से आकर बसने वाले) का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि पार्टी ने गलती मान ली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नॉर्थ ईस्ट में बीते ५ 0 साल में जितना विकास नहीं हुआ, उससे ज्यादा वह करेंगे। मोदी ने उस अफवाह का जिक्र करके भी विरोधियों पर निशाना साधा, जिसमें सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु घटाने की बात कही गई थी। 
 
विकास का वादा
मोदी ने भरोसा जताया कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। मोदी ने कहा, '' कल शाम को चुनाव अभियान और प्रचार पूरा हो जाएगा। यह एक तरह से मेरी आखिरी सभा है, लेकिन मैं जिन-जिन सभाओं में गया हूं, जो मैंने जनसैलाब देखा है, मैंने अपने दिल्ली के नेताओं से इस बारे में शिकायत की थी। मैंने कहा था कि भाई, मेरे मन में आपके लिए नाराजगी है। इस चुनाव की रैलियों में जितनी भीड़ दिखी, उतनी तो लोकसभा चुनाव में भी नहीं थी, जब मैं पीएम पद का कैंडिडेट था। दस तारीख को जो नतीजे जाएंगे, उसके बाद किरण बेदी के नेतृत्व में दिल्‍ली को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करेंगे। अस्थिर सरकार की वजह से जो नुकसान हुआ, वह आपने देखा है। राजधानी को अधर में लटकाए नहीं रखा जा सकता। इसलिए मैं आपसे आग्रह करना आया हूं कि आप विकास के लिए भाजपा को वोट दीजिए। मेरी राजनीति का मकसद और मंत्र है विकास। विकास के बिना न दिल्ली आगे बढ़ सकती है और न देश। विकास का मतलब गरीब की जिंदगी में विकास लाना है। गरीब परिवार का पेट पालने के लिए अगर 12 घंटे तक मेहनत करता है, लेकिन घर लौटने पर पैर लंबे कर बैठने की जगह तक उसके पास नहीं है। इसलिए हमने झुग्‍गी-झोपड़ी की जगह उसे पक्‍का मकान देने की ठानी है।''
 
किरण ने कहा, काम करवाना आता है
इससे पहले, बीजेपी की सीएम पद की कैंडिडेट किरण बेदी ने संबोधित करते हुए कहा, ''मुझे काम करना भी आता है काम करवाना भी आता है। मेरा 40 साल का अनुभव है। महिलाओं को सुरक्षा कैसे देनी है, ये मुझे भली-भांति पता है।'' बता दें कि दिल्ली में चुनाव प्रचार गुरूवार शाम खत्म हो रहा है और मोदी की आखिरी रैली के मद्देनजर भाजपा ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। इससे पहले मोदी ने बीते 31 जनवरी को पूर्वी दिल्‍ली के कड़कड़डूमा, एक फरवरी को द्वारका और तीन फरवरी को रोहिणी में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।
 
 

No comments:

Post a Comment