Wednesday, March 25, 2015

LIVE IND v AUS : मैक्सवेल के बाद फिंच हुए आउट, दो ओवर में गिरे दो विकेट

LIVE IND v AUS : मैक्सवेल के बाद फिंच हुए आउट, दो ओवर में गिरे दो विकेट
सिडनी. वर्ल्ड कप-2015 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 37.3 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए हैं। माइकल क्लार्क और शेन वाटसन क्रीज पर हैं। (सोशल साइट पर मैच को लेकर चल रही फनी प्रतिक्रिया को यहां पढ़ें)
12 रन पर वॉर्नर को उमेश ने किया आउट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 15 रनों के टीम स्कोर पर लगा। ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। उन्हें 12 रनों के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विराट कोहली के हाथों लपकवाया।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बोर्ड
बैट्समैनआउटरनबॉल46
एरॉन फिंचकै. धवन बो. उमेश8111671
डेविड वॉर्नरकै. विराट बो. उमेश12711
स्टीवन स्मिथकै. रोहित बो. उमेश10593112
ग्लेन मैक्सवेलकै. रहाणे बो. अश्विन231431
शेन वाटसननॉट आउट0000
माइकल क्लार्कनॉट आउट0000
ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहती है। वहीं, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वे बड़े से बड़े स्कोर को भी चेज कर सकते हैं, इसलिए टॉस हारने का कोई अफसोस नहीं है।
पिच से नाखुश क्लार्क
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क पिच देखकर खुश नहीं हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पिच पर घास की मांग कर रहे थे, पर आईसीसी ने ऐसा नहीं होने दिया।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भी टीम इंडिया को शुभकामना संदेश दिया है। टीम इंडिया को सुझाव देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्लेजिंग जमकर होगी, लेकिन उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ियों पर उसका असर नहीं पड़ेगा। हमारे खिलाड़ियों को शॉट बॉल से डरने की जरूरत नहीं है। आज के इस महामुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आक्रामकता काबू में रखनी होगी।"
मौसम का हाल
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सिडनी में मौसम बिलकुल साफ है। आज बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
प्लेइंग इलेवन:
टीम इंडिया : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, मोहम्मद समी, उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, एरॉन फिंच, स्टीवन स्मिथ, माइकल क्लार्क (कप्तान), शेन वाटसन, ग्लेन मैक्सवेल, ब्रैड हैडिन (विकेटकीपर), जेम्स फल्कनर, मिचेल जानसन, मिचेल स्टार्क, जोस हेजलवुड।

No comments:

Post a Comment