Wednesday, April 1, 2015

चोरी हुई हीरे की अंगूठी, घर पर सामान बेचने आई बच्ची की ऊंगली में मिली

चोरी हुई हीरे की अंगूठी, घर पर सामान बेचने आई बच्ची की ऊंगली में मिली
चंडीगढ़. 19 साल पहले पूनम को हीरे की जो अंगूठी पति ने रिंग सेरेमनी पर दी थी, वो 10 दिन पहले चोरी हो गई। मंगलवार शाम पूनम को अपनी अंगूठी घर पर हर्बल प्रोडक्ट बेचने आने वाली महिला की बेटी की ऊंगली पर दिखाई दी। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है और उस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला ने अंगूठी पूनम को दे दी है।
संदीप हांडा पत्नी पूनम के साथ सेक्टर-15 में रहते हैं। पूनम ने बताया- घर पर पिछले डेढ़ साल से एक महिला हर्बल प्रोडक्ट बेचने आती थी। उसी महिला ने मेरी वो डायमंड रिंग चुरा ली जो पति ने 19 साल पहले रिंग सेरेमनी पर दी थी। मेरी रिंग 10 दिन पहले गायब हो गई थी। मुझे लगा मैं कहीं रखकर भूल गई हूं। मंगलवार शाम को वह हर्बल प्रोडक्ट बेचने घर आई तो मैंने देखा कि उसकी बेटी की ऊंगली पर मेरी अंगूठी है। मैंने लड़की से अंगूठी दिखाने को कहा। उसने उतारी और मैंने अपनी ऊंगली पर पहनी तो साइज भी फिट आया। मैंने पूछा कि अंगूठी कहां से ली तो लड़की ने बताया आर्टिफिशियल है, उसकी सहेली ने दी है। मैंने अंगूठी सवेरे लेने को कहा। ज्वेलर से चेक कराया तो अंगूठी ओरिजिनल निकली।
क्राइम ब्रांच ने की रेड
क्राइम ब्रांच ने बुधवार को सेक्टर-40 में रहने वाली उस महिला के घर पर रेड की। घर के बाहर ताला था। पुलिस के साथ पूनम और संदीप भी थे। उन्होंने देखा कि महिला पति के साथ बाइक पर जा रही है। पुलिस ने पीछा कर उन्हें रोका। क्राइम ब्रांच ने डीडीआर दर्ज की है। मां-बेटी को फिलहाल छोड़ दिया गया है। संदीप ने सेक्टर-11 थाने में भी मां-बेटी के खिलाफ शिकायत दी है।
डीडीआर दर्ज कर ली है। जांच में कुछ तथ्य आए हैं जिनके आधार पर मां बेटी को छोड़ा है। आगे जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment