नई दिल्ली/मोगा. पंजाब के मोगा में चलती बस में छेड़छाड़ और मां-बेटी को फेंके जाने के बाद एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मोगा की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसका किडनैप करने के बाद 10 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों में उसकी सहेली का पति भी शामिल है। पीड़ित महिला ने रेप की शिकायत मोगा पुलिस से की है।
जिले से 34 किलोमीटर दूर स्थित जीता सिंह वाला गांव में 20 वर्षीय महिला गुरुवार शाम को अपने एक दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान 10 लोगों ने उसे अगवा कर लिया और पास के एक खेत में ले गए। वहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिवार वालों को सूचना दी।
बाघपुराना थाने की स्पेशल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कश्मीर कौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। पुलिस ने मामले में 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment