Wednesday, May 6, 2015

अब सलमान खान का झूठ बोलने वाला ड्राइवर भी फंसेगा!


सलमान खान का गुनाह अपने सिर लेने के लिए झूठी गवाही देने वाले उनके ड्राइवर अशोक सिंह को सजा हो सकती है।  उन पर झूठी गवाही देने का केस चलाया जा सकता है। अशोक सिंह ही बुधवार को सलमान को कोर्ट लेकर आए थे। अब सरकार उनके खिलाफ झूठी गवाही देने के आरोप में केस दर्ज करने की सोच रही है। 


मार्च में अशोक सिंह ने कोर्ट में गवाही दी थी कि 28 दिसंबर 2002 की रात सलमान लैंड क्रूजर को वह चला रहे थे और सलमान खान पीछे बैठे थे। उन्होंने कहा था, 'मैं गाड़ी ड्राइव कर रहा था। टायर फट गया और ब्रेक जाम हो गए। कार सीढ़ियों पर चढ़ गई। मैंने देखा कि कुछ लोग उसके नीचे फंस गए। मैं दाहिने दरवाजे से बाहर निकला। सलमान भी दाहिने दरवाजे से ही बाहर निकले क्योंकि बायां दरवाजा जाम हो गया था।' 

अशोक सिंह का कहना था कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और सलमान पर आरोप लगा दिया। सरकारी वकील का कहना था कि अशोक सिंह ने पैसे लेकर झूठी गवाही दी है। 

अशोक सिंह ने कहा था कि जो कुछ हुआ उसके लिए सलमान नहीं वह जिम्मेदार हैं और उन्हें बुरा लग रहा है कि सलमान को उनकी वजह से इतनी मुसीबतें झेलनी पड़ीं। उन्होंने पैसे लेकर झूठ बोलने की बात को भी गलत बताया।

No comments:

Post a Comment