मैच खत्म होने के बाद जब धोनी ने जोड़े गेल के आगे हाथ
खेल डेस्क. दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 3 विकेट से हराकर छठी बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। शुक्रवार को रांची में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई को सबसे बड़ा खतरा क्रिस गेल से था और उनके बॉलर्स गेल को काबू करने में कामयाब रहे। गेल ने 43 गेंदों का सामना कर 95.34 की स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए।
गेल की स्ट्राइक रेट 100 से भी कम
ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि गेल की स्ट्राइक रेट 100 से भी कम हो। गेल ने 43 गेंदों का सामना किया, पर वे कभी लय में नहीं लौट सके। चेन्नई के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यही थी। इसके बाद चेन्नई ने मैच काबू में कर लिया, क्योंकि बेंगलुरु सिर्फ 139 रन ही बना सकी।
गेल ने की चेन्नई के खिलाड़ियों के साथ मस्ती
मैच जब खत्म हुआ तो प्रेजेंटेशन से ठीक पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिस गेल के पास गए और उनके आगे हाथ जोड़ा। इसके बाद गेल ठहाके लगाने लगे। जैसे ही यह नजारा दिखा, स्टेडियम में तालियां बजने लगीं। इसके बाद धोनी गेल को अपने साथी खिलाड़ियों माइक हसी और आशीष नेहरा के पास ले गए। गेल ने उन सभी के साथ खूब मस्त की।
No comments:
Post a Comment