बॉडी बिल्डिंग का शौक़ीन है ये अरबपति, एक फ़ोन कॉल ने बदल दी थी जिंदगी
Next
मुंबई. यश बिड़ला ग्रुप के प्रमुख यश बिड़ला का नाम स्विस बैंक में खाता रखने में आया है, जिसका उनके ग्रुप ने खंडन किया है। कुछ समय पहले जब कुमारमंगलम बिड़ला का नाम कोयला घोटाले में सामने आया था, तब हड़कम्प मच गया था। लगा बिड़ला परिवार की साख इतनी अच्छी है कि ऐसा नहीं हो सकता, लेकिन यश बिड़ला ग्रुप के प्रमुख यशोवर्धन बिड़ला के साथ ऐसा नहीं है। वे अलग तरह की जीवनशैली जीना पसंद करते हैं। बॉडी बिल्डिंग के शौकीन हैं। पार्टीज में नजर आते हैं। ‘पेज थ्री’ पर्सनैलिटी भी माने जाते हैं, लेकिन यश ने बच्चों के नाम आध्यात्मिक रखे हैं। इस लिहाज से दोनों बिड़ला बहुत अलग हैं। दोनों के परदादा (जीडी और रामेश्वर) सगे भाई थे।
1990 की एक सुबह एक फोन कॉल ने यश का जीवन बदल दिया। कॉल में पता चला कि पिता अशोक बिड़ला, मां सुनंदा और बहन सुजाता की बेंगलुरू में विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। 22 साल के यश को पढ़ाई छोड़कर भारत आना पड़ा। तब वे नॉर्थ कैरोलाइना में पढ़ रहे थे। उनकी बहन की शादी जय मेहता से हुई थी। ये वही जय मेहता हैं, जिन्होंने बाद में जूही चावला से शादी की थी। शुरुआती दौर में कुमार के पिता आदित्य विक्रम बिड़ला ही यश के पिता का भी कारोबार देखते थे। यश बिड़ला ने अपनी किताब ‘ऑन अ प्रेयर’ में इस बारे में लिखा है कि उन्होंने उस कारोबार का हस्तांतरण अपनी आंखों से देखा है। प्रियंवदा को वे बड़ी मां कहते थे और इसीलिए जब प्रियंवदा बिड़ला का निधन हुआ तो यश ने उनकी 5000 करोड़ की संपत्ति पर अपना दावा जताया था।
उन्हें 18 साल की उम्र में ही कुछ बिड़ला कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया गया था। 20 की उम्र में एक बार बर्थडे मनाने के लिए बोर्ड मीटिंग छोड़कर चले जाने का वाकया खुद बताते हैं। तब उनके पिता ने उन्हें समझाया था कि आप कोई टीनएजर नहीं हैं, जो इस तरह से अपना बर्थडे सेलिब्रेट करे। पत्नी अवंति को वे कॉलेज के समय से जानते हैं। जब वे अमेरिका में थे, तब भी भारत में अवंति से संपर्क में रहा करते थे। अवंति महाराष्ट्रियन हैं। दोनों का आयुर्वेद में खासा भरोसा है। यश के ग्रुप में बिड़ला केरल वैद्यशाला भी हैं।
कुछ ख़ास बातें
यश बिड़ला, यश बिड़ला ग्रुप के प्रमुख
आयु- 48
शिक्षा- कॉमर्स में पीजी, लॉ में डिग्री, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलाइना
परिवार- पिता अशोक बिड़ला, मां सुनंदा, पत्नी अवंति, , बच्चे- श्लोक, वेदांत, निर्वाण
क्यों चर्चा में- उनका नाम स्विस बैंक में खाता रखने में आया है, जिसका उनके ग्रुप ने खंडन किया है।
परिवार- पिता अशोक बिड़ला, मां सुनंदा, पत्नी अवंति, , बच्चे- श्लोक, वेदांत, निर्वाण
क्यों चर्चा में- उनका नाम स्विस बैंक में खाता रखने में आया है, जिसका उनके ग्रुप ने खंडन किया है।
No comments:
Post a Comment