Monday, June 1, 2015

Chris Gayle smashed another fastest century in NatWest T20 Blast

गेल का एक और धमाल, 45 गेंद में सेन्चुरी, पारी में लगाए 15 छक्के, 10 चौके


क्रिस गेल : फाइल फोटो।
क्रिस गेल : फाइल फोटो।

टांटन (इंग्लैंड). वेस्ट इंडीज के आक्रामक बैट्समैन क्रिस गेल का आईपीएल के बाद 'नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट' में भी धमाल जारी है। गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सदस्य हैं, जबकि इस टूर्नामेंट में वे समरसेट की तरफ से खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के नाम के अनुसार ही गेल ने केंट के खिलाफ जबरदस्त ब्लास्ट किया। उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों में 10 चौके व 15 छक्कों की मदद से नाबाद 151 रन बनाए, पर अफसोस इस बात का है कि इस पारी के बावजूद उनकी टीम 3 रन से हार गई।
45 गेंदों में पूरी की सेन्चुरी
केंट द्वारा 20 ओवर्स में दिए गए 228 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए क्रिस गेल ने शुरुआत से ही आक्रामक पारी खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में ही सेन्चुरी पूरी कर ली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके व 10 छक्के लगाए। गेल की टीम भले ही हार गई हो, लेकिन उनकी इस तेज पारी के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे ओवर में लगाए लगातार दो चौके

गेल ने पहले ओवर में तीन गेंदें खेलीं और सिर्फ एक रन बनाए। उन्होंने दूसरे ओवर में लगातार दो चौके लगाए। समरसेट की तरफ से गेल के अलावा कोई बैट्समैन नहीं चल सका। दूसरे हाईएस्ट स्कोरर जेम्स हिल्डर्थ रहे, जिन्होंने 24 गेंदों में 29 रन बनाए।
केंट के कप्तान की भी आतिशी पारी
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए केंट ने कप्तान सैम नॉर्थइस्ट की आतिशी पारी (114 रन, 58 बॉल) की बदौलत 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। सैम ने अपनी पारी में 16 चौके व 2 छक्के लगाए। उनके अलावा ओपनर ड्रूमोंड ने 31 गेंदों में 5 चौके व 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए।

No comments:

Post a Comment