मुंबई. 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में 4239 दिन के बाद बॉलीवुड स्टार सलमान खान दोषी करार दिए गए। सलमान को पांच साल की सज़ा सुनाई गई है। मुंबई के सेशंस कोर्ट ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। सज़ा सुनने के बाद सलमान खान की ओर से बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत की अपील की गई। हाईकोर्ट ने सलमान को दिनों की अंतरिम जमानत दे दी। देर शाम करीब 8 बजे सलमान अपने घर पहुंच गए यानी सुबह 11 बजे कोर्ट रूम में दाखिल होने के बाद 9 घंटे में बॉलीवुड स्टार ने सजा से जमानत तक का सफर तय कर लिया।
क्यों मिली अंतरिम जमानत?
हाईकोर्ट ने सलमान खान के वकीलों से कहा है कि वे सेशंस कोर्ट के आदेश की पूरी कॉपी शुक्रवार को पेश करें। बुधवार दोपहर बाद सलमान के वकील सेशंस कोर्ट के आदेश का एक हिस्सा (ऑपरेटिंग पार्ट) लेकर हाईकोर्ट पहुंचे थे। जिसके आधार पर हाईकोर्ट ने यह कहते हुए दो दिन की जमानत दे दी कि शुक्रवार को सलमान के वकील सेशंस कोर्ट के फैसले की पूरी कॉपी लेकर आएं। उस दिन इस केस की फिर से सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने इस मामले में सलमान को पहले मिली जमानत की ही मियाद दो दिन बढ़ाई है। कोर्ट ने जमानत को लेकर कोई नया आदेश जारी नहीं किया। मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने सलमान को मिली जमानत के बारे में कहा, 'अंतरिम जमानत इसलिए मिली है क्योंकि ट्रायल कोर्ट ने अपने आदेश की सर्टिफाइड कॉपी जारी नहीं की। यह जमानत की तकनीकी वजह है।'

कोर्ट में क्या हुआ?
सुबह करीब 11 बजे सलमान मुंबई की एक सत्र अदालत पहुंचे। 11 बजकर 6 मिनट पर सलमान को कोर्ट रूम के अंदर बुलाया गया, कार्यवाही शुरू हुई। कोर्ट ने माना कि सलमान खान ने शराब पी थी और वही गाड़ी चला रहे थे। सलमान दोषी करार हुए और कोर्ट ने कहा कि सलमान पर लगे तमाम आरोप साबित हो रहे हैं। सलमान के वकीलों जज से मांग की कि सलमान को 3 साल से ज्यादा सजा न हो। सलमान ने मुआवजा देने की भी पेशकश की। दूसरी तरफ, सरकारी वकील ने 10 साल की सजा देने की मांग की। दोपहर 1.20 बजे जज देशमुख कोर्ट रूम में पहुंचे और कुछ ही देर में सलमान को पांच साल की सजा सुना दी। सलमान खान की ओर से देश के सबसे उम्दा वकीलों में से एक हरीश साल्वे ने मुंबई हाई कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका की सुनवाई के लिए अपील की। अर्जेंट मेंशन की अर्जी पर सुनवाई की इजाजत मिली और सुनवाई भी हो गई। 4.48 बजे कोर्ट ने सलमान खान को दो दिन के लिए अंतरिम जमानत दे दी।
जमानत मिली तो ऑर्डर की कॉपी सेशंस कोर्ट में देने की बात सामने आई। आम लोगों के केस में
शाम को आए कोर्ट ऑर्डर की कॉपी अगले दिन से पहले नहीं मिलती, लेकिन सेशंस कोर्ट में कहा गया कि कॉपी कुछ देर में मिल जाएगी। सेशंस कोर्ट में जज ने शाम 5.45 बजे तक इंतजार करने की बात कहकर सलमान से बैठने को कह दिया। सेशंस कोर्ट में आम तौर पर शाम 5.30 बजे के बाद काम नहीं होता है। शाम 6.20 बजे फैसले की कॉपी पहुंचने के थोड़ी देर बाद सलमान अपने घर के लिए रवाना हो गए।
...जब कोर्ट में रो पड़े सलमान
सेशंस कोर्ट में कम सजा पाने के लिए सलमान ने बीमारी की दलील दी थी। दोषी करार दिए जाते ही सलमान रो पड़े। फैसला आने के बाद वे सेशंस कोर्ट के कटघरे में शाम तक बैठे रहे। सलमान के साथ उनका बॉडीगार्ड भी था। सलमान के परिवार के कई सदस्य भी वहां मौजूद थे।
दो अदालतों के बीच दौड़ते रहीं अलविरा और बाबा सिद्दिकी
सेशंस कोर्ट में सलमान को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी बहन अलविरा और दोस्त बाबा सिद्दिकी वकीलों के साथ हाईकोर्ट पहुंचे। वहां जमानत की अपील करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कीं। हाईकोर्ट से दो दिन की अंतरिम जमानत मिलने के बाद दोनों फिर सेशंस कोर्ट पहुंचे और वहां सेशंस कोर्ट के जज को यह खबर दी कि सलमान को अंतरिम जमानत मिल चुकी है। इसके बाद भी दोनों हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत की कॉपी सेशंस कोर्ट पहुंचाने की कोशिश करते रहे। बाबा सिद्दिकी कांग्रेस के नेता भी हैं।

झूठी गवाही के आरोप में ड्राइवर हिरासत में
सलमान खान के ड्राइवर अशोक सिंह को झूठी गवाही देने का आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कोर्ट में अशोक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। उसके बाद अशोक सिंह को रिहा कर दिया गया। अशोक ने कुछ हफ्ते पहले दावा किया था कि हादसे के समय सलमान नहीं, वे ही गाड़ी चला रहे थे। कोर्ट ने माना है कि गाड़ी सलमान चला रहे थे।