Wednesday, August 12, 2015

Ravichandran Ashwin is best test Indian bowler in Sri Lanka

अश्विन ने एक झटके में कुंबले से भज्जी तक को पछाड़ा, बने नंबर 1 बॉलर

अश्विन ने एक झटके में कुंबले से भज्जी तक को पछाड़ा, बने नंबर 1 बॉलर
खेल डेस्क. तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन आर. अश्विन ने अपनी जादुई बॉलिंग में श्रीलंकाई बैट्समैन को उलझाकर रख दिया। उन्होंने पहली इनिंग में 46 रन देकर 6 विकेट लिए। लंच से पहले ही उन्होंने तीन विकेट अपने नाम कर लिए थे। उन्होंने थिरिमाने (13), संगकारा (5), मैथ्यूज (64), मुबारक (0), धम्मिका (0) और हेराथ (23) का शिकार किया। इसके साथ ही वे श्रीलंका में बेस्ट बॉलिंग करने वाले इंडियन बॉलर की लिस्ट में टॉप पर आ गए।
भारतीय स्पिन बॉलिंग का भी रिकॉर्ड
इतना ही नहीं, अश्विन ने देश से बाहर किसी भारतीय स्पिनर द्वारा पहली इनिंग में किए गए बेस्ट परफॉर्मेंस का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने सिर्फ 10.3 ओवर में ही 5 विकेट ले लिए। यह एक इनिंग में उनके करियर का सबसे जल्दी लिया गया 5 विकेट रहा।
प्रैक्टिस मैच में ही दे दिया था संकेत
श्रीलंका दौरे पर अश्विन ने बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में ही 4 विकेट लेकर यह संकेत दे दिया था कि वे इस दौरे में कमाल करने वाले हैं। मैच के पहले ही दिन उन्होंने जिस अंदाज में बॉलिंग की, काबिलेतारीफ रहा। वे श्रीलंका में बेस्ट बॉलिंग करने वाले टॉप इंडियन बॉलर बन गए। उन्होंने हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ तक को पीछे छोड़ दिया।

2 comments:

  1. Very Good Keep IT Up. For more NEWS update visit Bhaskarhindi.com

    ReplyDelete



  2. I'm  from http://100mcxtips.in/.





    I came across your site absolutelyPerfect! The thing is, I write on topicsvery similar to those covered in
    i want to give my website's link on your post page or your website and while i'll give you link's space on my post or portal, simply i want to say i want to exchange backlink between us.





    Kindly, I'm sure will be interesting for your readers.



    100McxTips - Best Stock and Commodity Market Tips.




    Best regards,


    100mcxtips

    Website :- https://100mcxtips.in/

    Email ID :- digitalsteps24@gmail.com

    Contact Number:- 9522337799

    ReplyDelete