ऑडियो लीक से लेकर 'सुपर डेस्ट्रॉयर' तक, हल्क के बारे में 10 चर्चित बातें of 10
Next
खेल डेस्क. WWE के स्टार रेसलर्स में से एक हल्क होगन फिलहाल चर्चा में हैं। चर्चा का कारण उनसे संबंधित एक ऑडियो का लीक होना है, जिसमें उन्होंने बेटी ब्रूक के ब्वाॅयफ्रेंड एनी पर नस्लभेदी टिप्पड़ी और अपशब्द कहे हैं। इस ऑडियो के सामने आते ही WWE ने उनसे डील खत्म कर दी है। यह पहला मौका नहीं है, जब 6 बार के 12 बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन हल्क किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हों। इससे पहले 2012 में उनका एक सेक्स टेप लीक हुआ था। इससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। वह सेक्स टेप किसी ओर ने नहीं बल्कि उनके क्लोज फ्रेंड और 'Bubba the Love Sponge Show' के होस्ट क्लेम ने लीक किया था। हैरानी वाली बात यह थी कि क्लिप में कोई और नहीं क्लेम की बीवी ही हल्क के साथ थी। हालांकि क्लेम ने बाद में इसके लिए माफी मांगी थी। dainikbhaskar.com आपको हल्क होगन के बारे में ऐसे ही कुछ चर्चित बातों की जानकारी दे रहा है।