Thursday, March 12, 2015

गिली से दोगुने खतरनाक ब्रेंडन, शुरुआती 10 ओवर में 212 का स्ट्राइक रेट

खेल डेस्क. पावरप्ले में जब भी खतरनाक बल्लेबाजी की बात आती है तो पहला नाम एडम गिलक्रिस्ट का आता है। लेकिन अब ब्रेंडन मैक्कुलम, गिली को पीछे छोड़ने को बेताब हैं। मैक्कुलम ने पहले पांच मैचों में 50 की औसत से 249 रन बनाए हैं। इनमें से 229 रन उन्होंने इन मैचों के पहले 10 ओवर में बनाए। वह भी 212 के तूफानी स्ट्राइक रेट से।
1 of 3
ब्रेंडन मैक्कुलम
बढ़ रहे हैं रिकॉर्ड की ओर
इस तरह मैक्कुलम किसी एक वर्ल्ड कप में पहले 10 ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहे हैं। अभी यह रिकॉर्ड गिलक्रिस्ट के नाम है। उन्होंने 2003 में 10 मैचों के शुरुआती 10 ओवर में रिकॉर्ड 276 रन बनाए थे। लेकिन तब उनका स्ट्राइक रेट मैक्कुलम से आधा यानी 106 था।
इस वर्ल्ड कप में ब्रेंडन मैक्कुलम का प्रदर्शन
खिलाफरन
श्रीलंका65
स्कॉटलैंड15
इंग्लैंड77
ऑस्ट्रेलिया50
अफगानिस्तान42
बांग्लादेश8

No comments:

Post a Comment