Tuesday, March 24, 2015

मैच देखने पर स्कूल से निलंबित कर दिए गए थे इलियट, 14 साल पहले बने कीवी

ग्रांट इलियट
ग्रांट इलियट
खेल डेस्क. न्यूजीलैंड पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुका है। इस जीत के हीरो रहे क्रिकेटर ग्रांट इलियट इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। हों भी क्यों ना... आखिर अपनी टीम को फाइनल में जो पहुंचाया है। इसके साथ ही इलियट की जिंदगी से जुड़ा ये सच भी सामने आ गया है कि वो मूल रूप से अफ्रीकी हैं और कुछ साल पहले ही न्यूजीलैंड में आकर बसे थे।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद के साउथ अफ्रीकी होने पर इलियट ने कहा, “ये दुख की बात है कि मुझे साउथ अफ्रीका छोड़ना पड़ा था। वहां की कई यादे हैं। मैं वहां स्कूल गया, क्रिकेट खेला, कई दोस्त भी हैं वहां। लेकिन न्यूजीलैंड अब मेरा घर है और मैं अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाकर बेहद खुश हूं।”

1992 वर्ल्ड कप के बाद से ही खेलना चाहते थे क्रिकेट
इलियट ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा, “मैं 1992 संस्करण के बाद से ही वर्ल्ड कप में खेलना चाहता था। मेरी मां ने आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1992 संस्करण में हुए मैच को देखने के लिए घर पर रहने की इजाजत दी थी। इस कारण मुझे स्कूल से भी कुछ समय के लिए निलंबित होना पड़ा। ये भी एक कारण है कि मैं साउथ अफ्रीका के लिए आगे अच्छी क्रिकेट नहीं खेल सका। लेकिन आज मैं ईडन पार्क में हूं। वहां से यहां तक की यह यात्रा काफी शानदार रही।"
बहन की शादी करेंगे मिस
टीम को फाइनल में पहुंचाने के बाद इलियट को अपनी बहन की शादी मिस करनी पड़ेगी। उनकी बहन की शादी शुक्रवार को है और रविवार को न्यूजीलैंड को मेलबर्न में फाइनल मैच खेलना है। इसलिए वो इस समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे।

No comments:

Post a Comment