Tuesday, March 24, 2015

सेमीफाइनल हो तो ऐसा, न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में

 विजयी छक्का मारने के बाद ग्रांट इलियट।
ऑकलैंड. वर्ल्ड कप-2015 के हाई टेंपर सेमीफाइनल मुकाबले में सह मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हरा दिया। इस प्रकार वह 7वें प्रयास में वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में सफल रही। फाइनल में उसका मुकाबला 26 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम के साथ 29 मार्च को होगा। (मैच का ANALYSIS पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
न्यूजीलैंड को डकवर्थ नियम के तहत 43 ओवर्स में 298 रनों का संशोधित टारगेट मिला। जवाब में उसने ग्रांट इलियट (84*), कप्तान मैक्कुलम (59) और कोरी एंडरसन (58) की हाफ सेन्चुरी की मदद से एक बॉल शेष रहते मैच जीत लिया। ग्रांट इलियट ने विजयी छक्का लगाया, जबकि डेनियल विटोरी 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। बता दें कि न्यूजीलैंड को 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। (अंतिम ओवर का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें)
>साउथ अफ्रीका की पारी : अंतिम 5 ओवरों में साउथ अफ्रीका ने बनाए 65 रन
इससे पहले फॉफ डु प्लेसिस (82) की सूझबूझ भरी पारी के बाद एबी डिविलियर्स (65*) और डेविड मिलर (49) की तूफानी पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्षा बाधित पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। कीवी टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 43 ओवर्स में 298 रनों का टारगेट मिला। दरअसल, साउथ अफ्रीका की पारी के 38वें ओवर के बाद बारिश ने खलल डाला। मैच शुरू होने पर रेफरी ने ओवर्स की संख्या घटाकर 43-43 कर दी। न्यूजीलैंड की ओर से कोरी एंडरसन ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अन्य दोनों विकेट ट्रेंट बोल्ट के खाते में गए।
ट्रेंट बोल्ट ने दिए दोनों झटके
मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 31 रन के कुल योग पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों हाशिम अमला (10) और क्विंटन डि कॉक (14) के विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद रोसोउ और प्लेसिस ने 83 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। रोसोउ का विकेट 114 रनों के कुल योग पर गिरा। रोसोउ (39) ने 53 गेंदों का सामना कर दो चौके और एक छक्का लगाया।
डिविलियर्स और प्लेसिस के बीच 103 रनों की साझेदारी
उनका स्थान लेने आए डिविलियर्स और प्लेसिस ने चौथे विकेट के लिए 73 गेंदों पर 103 रनों की साझेदारी की। इसी साझेदारी के दौरान बारिश आई थी। खेल दोबारा शुरू होने के साथ ही प्लेसिस विकेट के पीछे ल्यूक रोंची के हाथों लपक लिए गए। प्लेसिस ने 107 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्थान लेने मिलर आए और कीवी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े।
मिलर और डिविलियर्स ने चार ओवर में जोड़े 55 रन
मिलर और डिविलियर्स ने सिर्फ चार ओवरों में 55 रनों की साझेदारी कर डाली। मिलर 18 गेंदों पर तीन छक्के और छह चौके लगाने के बाद 272 रनों के कुल योग पर आउट हुए। इसके बाद कोई और विकेट नहीं गिरा। जेपी आठ तथा कप्तान डिविलियर्स 45 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का की मदद से 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से कोरी एंडरसन ने तीन विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट को दो सफलता मिली। बोल्ट नई ऊंचाई हासिल करते हुए वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले कीवी गेंदबाज बन गए। (ब्रेंडन मैक्कुलम का देश वासियों को खुला पत्र)
बोल्ट का रिकॉर्ड, की ज्यौफ की बराबरी
बोल्ट ने कॉक का विकेट हासिल करते ही यह मुकाम हासिल किया। बोल्ट ने अब तक इस वर्ल्ड कप में 21 विकेट हासिल किए हैं और वह वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक 20 विकेट हासिल करने वाले ज्यौफ एलॉट से आगे निकल गए हैं। एलॉट ने 1999 वर्ल्ड कप में नौ मैचों में 16.25 के औसत से 20 विकेट लिए थे। एलॉट ने दो मौकों पर चार विकेट चटकाए थे। 37 रन पर चार विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन था। (क्या कहा न्यूजीलैंड के लिए एबी डिविलियर्स ने)
स्कोर बोर्ड
बैट्समैनआउटरनबॉल46
हाशिम अमलाबो. ट्रेंट बोल्ट141420
क्वांटन डि कॉककै. साउदी बो. बोल्ट141720
फॉफ डु प्लेसिसकै. रोंची बो. एंडरसन8210771
रिली रोसोउकै. गुप्टिल बो. कोरी395321
एबी डिविलियर्सनॉट आउट654581
डेविड मिलरकै. रोंची बो. कोरी491863
जेपी डुमिनीनॉट आउट8410
> न्यूजीलैंड की पारी : तेज शुरुआत, 6 ओवर में बनाए 71 रन
298 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम और गुप्टिल ने जोदार शुरुआत दी। इस जोड़ी ने 6 ओवर्स में 71 रन की साझेदारी की। यह जोड़ी तब टूटी, जब कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम, मोर्कल को छक्का उड़ाने के चक्कर में डेल स्टेन के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने सिर्फ 26 बॉल में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 59 रन बनाए। 22 बॉल में हाफ सेन्चुरी लगाने वाले मैक्कुलम ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके 10 रन ही बाद मोर्कल ने केन विलियम्सन (6) को बोल्ड कर दिया।
ग्रांट इलियट और कोरी एंडरसन छाए
128 रनों के टीम स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद रोस टेलर और ग्रांट इलियट ने न्यूजीलैंड की पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन जेपी डुमिनी ने टेलर को डि कॉक के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। रोस टेलर ने 39 बॉल में 4 चौके की मदद से 30 रन बनाए। इसके बाद तो कोरी एंडरसन और इलियट ने मिलकर माहौल ही बदल दिया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 16.2 ओवर्स में 103 रन जोड़कर कीवी टीम का पलड़ा फिर भारी कर दिया। इसी बीच कोरी एंडरसन मोर्कल को सिक्स लगाने के चक्कर में फॉफ डु प्लेसिस के हाथों लपके गए। उन्होंने 57 बॉल में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। कोरी एंडरसन जब तक क्रीज पर थे, कीवी टीम आसानी से जीतती नजर आ रही थी।
इलियट ने जड़ा विजयी छक्का
कोरी एंडरसन के बाद ल्यूक रोंची (8) स्टेन की बॉल पर रोसोउ को कैच थमा बैठे। इसके बाद बैटिंग करने आए डेनियल विटोरी और ग्रांट इलियट ने 7वें विकेट के लिए नाबाद 30 रन जोड़कर जीत दिला दी। अंतिम ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। डेल स्टेन के ओवर की पहली दो बॉल पर एक-एक रन बना। तीसरी बॉल पर विटोरी ने करारा प्रहार करते हुए चौका लगा दिया। चौथी बॉल पर डेनियल विटोरी ने बाई के रूप में सिंगल रन लेकर ग्रांट इलियट को स्ट्रइक दे दी। इलियट ने डेल स्टेन की 5वीं बॉल पर छक्का लगाकर कीवी टीम को पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया।
स्कोर बोर्ड
बैट्समैनआउटरनबॉल46
मार्टिन गुप्टिलरन आउट343831
ब्रेंडन मैक्कुलमकै. डेल स्टेन बो. मोर्कल592684
केन विलियम्सनबो. मोर्कल61110
रोस टेलरकै. डि कॉक बो. डुमिनी303940
ग्रांट इलियटनॉट आउट847373
कोरी एंडरसनकै. प्लेसिस बो. मोर्कल585762
ल्यूक रोंचीकै. रोसोउ बो. स्टेन8710
डेनियल विटोरीनॉट आउट7610

No comments:

Post a Comment