पेरिस। दक्षिणी फ्रांस में जर्मनविंग्स एयरलाइन का यात्री विमान 9525 क्रैश हो गया। विमान बार्सिलोना से डूसेलडर्फ जा रहा था। एयरबस A320 विमान में 142 यात्रियों के साथ छह क्रू मेंबर सवार थे। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के मुताबिक, इन सभी की मौत हो गई है। हादसा फ्रांस की राजधानी पेरिस से 750 किलोमीटर दूर हुआ है।
क्रू मेंबर्स ने भेजा था इमरजेंसी सिग्नल
फ्रेंच सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि उड़ान भरने के 46 मिनट बाद ही क्रू मेंबर्स ने आपातकालीन सिग्नल भेज दिए थे। सेना के हेलिकॉप्टर विमान की खोज में ऊंची चोटियों तक गए। फ्रेंच रेडियो स्टेशन यूरोप 1 पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विमान सामान्य से कम ऊंचाई पर उड़ रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डिग्ने के एल्प्स के पास विमान का मलबा मिला है। विमान स्थानीय समयानुसार 9.39 मिनट पर राडार से गायब हो गया था। 'फ्लाइट रडार24' के मुताबिक, विमान 6800 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। खराब मौसम क्रैश होने का कारण हो सकता है।
No comments:
Post a Comment