Friday, March 20, 2015

सोशल मीडिया पर वायरल, टीम इंडिया 20 रन से बनेगी फिर चैम्पियन !

टीम इंडिया 
खेल डेस्क. वर्ल्ड कप में एक तरफ टीम इंडिया जीत की लय में हैं और अब तक अपने सारे मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं, सोशल मीडिया पर ये मैसेज वायरल हो रहा है कि इस बार भी टीम इंडिया ही चैम्पियन बनेगी। हालांकि, भारत के चैम्पियन बनने की बात पर तो यकीन किया जा सकता है, लेकिन वायरल हो रहे इस मैसेज में बाकी मैचों के परिणाम भी दिए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वर्ल्ड कप नॉक आउट के न सिर्फ नतीजे चल रहे हैं, फाइनल के परिणाम की भी घोषणा कर दी गई है। भारत को 2015 वर्ल्ड कप का विजेता बताया जा रहा है। इसके अनुसार फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
कुछ ऐसा है फाइनल का अनुमानः
»» भारत 20 रन से चैंपियन बनेगा
»» भारत : 317 रन न्यूजीलैंड : 297 ऑल आउट (49 ओवर में)
»» मैन ऑफ द मैच : विराट कोहली (142*)
»» मैन ऑफ द सीरीज : मो. शमी (24 विकेट)

No comments:

Post a Comment