ऑकलैंड. मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहित शर्मा (3-3 विकेट) की घातक बॉलिंग के बाद सुरेश रैना (110*) और कप्तान धोनी (85*) की बेजोड़ बैटिंग की बदौलत टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 6 विकेट से हरा दिया। वर्ल्ड कप-2015 में अपने आखिरी लीग मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। जिम्बाब्वे ने 48.5 ओवर्स में 287 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बाद धोनी और रैना के बीच हुई 196 रनों की अविजित पार्टनरिशप की बदौलत 48.4 ओवर्स में छह विकेट 288 रन बनाकर जीत दर्ज की। वर्ल्ड कप में यह टीम इंडिया की लगातार छठी जीत है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, यूएई, आयरलैंड और अब जिम्बाब्वे को हराया।
1 of 12
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को किया ऑल आउट
इससे पहले टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 48.5 ओवर में 287 रनों पर ऑल आउट कर दिया। मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहित शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आर. अश्विन को एक विकेट मिला। जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान ब्रेंडन टेलर ने शानदार सेन्चुरी लगाई और 138 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा सीन विलियम्स ने 50 रनों की पारी खेली।
> जिम्बाब्वे की बैटिंग
जिम्बाब्वे को पहला झटका मास्कद्जा के रूप में लगा। वे 2 रनों के निजी स्कोर पर उमेश यादव की बॉल पर कप्तान धोनी के हाथों लपके गए। इसके बाद चिभाभा 7 रन बनाकर मोहम्मद शमी की बॉल पर धवन के हाथों कैच हुए। सोलेमन मीरे 9 रन बनाकर मोहित की बॉल पर धोनी के हाथों लपके गए।
हाफ सेन्चुरी लगाकर आउट हुए सीन विलियम्स
तीन विकेट गिरने के बाद सीन विलियम्स ने ब्रेंडन टेलर के साथ मिलकर जिम्बाब्वे की पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 93 रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद अश्विन ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। विलियम्स ने 57 गेंदों में तीन चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। विलियम्स के बाद टेलर (138), इरविन (27), सिकंदर रजा (28), पनियांगारा (6), चकाब्वा (10) और चतारा (0) आउट हुए।
जिम्बाब्वे का स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
| चामु चिभाभा | कै. धवन बो. शमी | 7 | 16 | 1 | 0 |
| मस्कद्जा | कै. धोनी बो. यादव | 2 | 8 | 0 | 0 |
| सोलेमन मीरे | कै. धोनी बो. मोहित शर्मा | 9 | 22 | 1 | 0 |
| ब्रेंडन टेलर | कै. धवन बो. मोहित | 138 | 109 | 15 | 5 |
| सीन विलियम्स | कै. एंड बो. अश्विन | 50 | 57 | 3 | 3 |
| क्रेग इरविन | कै. & बो. मोहित | 27 | 41 | 1 | 1 |
| सिकंदर रजा | बो. शमी | 28 | 15 | 1 | 3 |
| रेगिस चकाब्वा | कै. रोहित बो. यादव | 10 | 13 | 0 | 0 |
| तिनाशे पनियांगारा | कै. यादव बो. शमी | 6 | 6 | 1 | 0 |
| मुपारिवा | नॉट आउट | 1 | 2 | 0 | 0 |
| चतारा | बो. यादव | 0 | 3 | 0 | 0 |
भारतीय पारी : 4 रन बनाकर आउट हुए धवन
भारत के लिए यह जीत उतनी आसान नहीं रही, जितनी कि दिख रही है। भारत ने जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 92 रनों पर रोहित शर्मा (16), शिखर धवन (4), विराट कोहली (38) और अजिंक्य रहाणे (19) के रूप में चार अहम विकेट गंवा दिए थे लेकिन अपने करियर का पांचवां शतक लगाने वाले रैना और धोनी ने समय की मिसाल पेश कर 196 रनों की साझेदारी के साथ अपनी टीम को 48.4 ओवरों में जीत तक पहुंचा दिया।
रैना बने मैन ऑफ द मैच
मैन ऑफ द मैच चुने गए रैना ने 104 गेंदों का सामना कर नौ चौके और चार छक्के लगाए जबकि अपने करियर का 57वां अर्धशतक लगाने वाले धोनी ने 76 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए। धोनी ने छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई। इन दोनों ने रोबिन सिंह और अजय जडेजा द्वारा 1999 विश्व कप में पांचवें विकेट के लिए की गई 141 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ा। यह विश्व कप में भारत की लगातार 10वीं जीत है। भारत ने विश्व कप में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है।

शुरुआती झटके के बाद उबारा
यही नहीं, इन दोनों ने इस विश्व कप में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी की। दोनों ने धवन और रोहित के आयरलैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए जोड़े गए 174 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। एक समय भारत ने 21 रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। रोहित ने 21 गेंदों पर दो चौके लगाए। धवन तो 20 गेंदों पर सिर्फ एक चौका लगा सके। इसके बाद कोहली और रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी होने के साथ रहाणे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

ग्रुप में शीर्ष पर टीम इंडिया
रहाणे का विकेट 71 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद कोहली को 92 के कुल योग पर रजा ने बोल्ड किया। कोहली ने 48 गेंदों पर चार चौके लगाए। कोहली की विदाई के बाद रैना और धोनी ने संयम के साथ खेलते हुए भारत लगातार छठी जीत तक पहुंचाया। भारत अपने सभी मैच जीतकर ग्रुप-बी में शीर्ष पर है। वह पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुका है। वहीं, जिम्बाब्वे को छह मैचों में एक जीत मिली और उसके केवल दो अंक हैं।

भारत का स्कोरबोर्ड
| बैट्समैन | रन | बॉल | 4 | 6 | |
| रोहित शर्मा | कै. रजा बो. पनियांगारा | 16 | 21 | 2 | 0 |
| शिखर धवन | बो. पनियांगारा | 4 | 20 | 1 | 0 |
| विराट कोहली | बो. सिकंदर रजा | 38 | 48 | 4 | 0 |
| अजिंक्य रहाणे | रन आउट | 19 | 24 | 3 | 0 |
| सुरेश रैना | नॉट आउट | 110 | 104 | 9 | 4 |
| महेंद्र सिंह धोनी | नॉट आउट | 85 | 76 | 8 | 2 |
No comments:
Post a Comment