मेरठ. टीम इंडिया
के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी मेरठ की प्रियंका से तय हो गई है।
प्रियंका नीदरलैंड से इंडिया पहुंच चुकी हैं और शादी की शॉपिंग कर रही हैं।
रैना के लिए भी ज्यादातर शॉपिंग वही कर रही हैं, क्योंकि रैना वर्ल्ड कप
खेल रहे हैं और फाइनल मुकाबले के कुछ दिन बाद ही शादी की तारीख रखी गई है।
वर्ल्ड कप फाइनल 29 मार्च को है और शादी की तारीख तीन अप्रैल बताई जा रही
है। हालांकि, प्रियंका के घरवालों का कहना है कि अभी तारीख तय नहीं है।
लेकिन, सूत्र बताते हैं कि कार्ड छपवाए जा चुके हैं।
प्रियंका का घर मेरठ में परतापुर बाइपास स्थित सुशांत सिटी में है। वह
रिटायर्ड टीचर तेजपाल सिंह की बेटी हैं। प्रियंका नीदरलैंड के एम्सटर्डम
बैंक में ऑफिसर हैं। उसके दो भाई अभिषेक और विवेक हैं। तीन भाई-बहनों में
प्रियंका सबसे छोटी हैं। बड़ा भाई अभिषेक बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में काम
करता है। अभिषेक ने बताया कि प्रियंका भारत आ गई हैं और फिलहाल मेरठ में
नहीं हैं। वह अपनी पसंद का लहंगा, कपड़े, फर्नीचर पसंद करने में लगी हैं।
दिल्ली में होगी शादी
प्रियंका की मां सुशीला और सुरेश रैना की मां पुरानी सहेली हैं।
प्रियंका के पिता तेजपाल चौधरी मुरादनगर में इंटर कॉलेज में टीचर थे। वहां
से रिटायर होने के बाद वह मेरठ में सुशांत सिटी में रह रहे हैं। परिवार के
लोग शादी के संबंध में कोई भी ज्यादा बात करने से इनकार कर रहे हैं। उनका
बस इतना कहना है कि प्रियंका का रिश्ता सुरेश रैना से तय हो गया है। दोनों परिवार सुरेश रैना के वापस आने के बाद ही शादी की कोई तारीख तय करेगा।
No comments:
Post a Comment