Sunday, March 15, 2015

वर्ल्ड कप की टॉप-8 टीमें हुईं तय, कुछ ऐसा है क्वार्टर फाइनल का गणित

खेल डेस्क. सरफराज अहमद (नाबाद 101) की शानदार सेन्चुरी की बदौलत रविवार को पूल बी के मैच में पाकिस्तान ने आयरलैंड को सात विकेट से हराकर वर्ल्ड कप-2015 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। आयरलैंड खिताबी दौड़ से बाहर हो गया है, जबकि इस ग्रुप से वेस्ट इंडीज भी अंतिम-8 दौर में पहुंच गया है। आयरलैंड ने 2007 विश्व कप में पाकिस्तान को हराया था, लेकिन इस बार उसे मौका नहीं मिला। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन कर 238 रनों के लक्ष्य को 46.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा। भारत 12 अंकों के साथ पहले और साउथ अफ्रीका आठ अंकों व पाकिस्तान से बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पाकिस्तान अब 20 मार्च को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।
वर्ल्ड कप की टॉप-8 टीमें हुईं तय, कुछ ऐसा है क्वार्टर फाइनल का गणित
वेस्ट इंडीज ने ली राहत की सांस
एडिलेड ओवल मैदान पर रविवार को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच हुए मुकाबले पर वेस्ट इंडीज की भी नजर थी। वेस्ट इंडीज ने दिन के पहले मैच में नेपियर में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर कुल छह अंकों के साथ अपना नेट रन रेट पाकिस्तान (6 अंक) और आयरलैंड (6 अंक) से बेहतर करते हुए खुद को सुरक्षित कर लिया। हालांकि, पाकिस्तान-आयरलैंड मुकाबला रद्द होने की दशा में उसका पत्ता साफ हो जाता क्योंकि ऐसी दशा में दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बंट जाता और वे वेस्ट इंडीज से तालिका में ऊपर आ जाते।
क्वार्टर फाइनल लाइन अप
टीम कब कहां
श्रीलंका vs साउथ अफ्रीका 18 मार्च सिडनी
बांग्लादेश vs इंडिया 19 मार्च मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान 20 मार्च एडिलेड
न्यूजीलेंड vs वेस्ट इंडीज 21 मार्च वेलिंगटन
पूल-ए से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति
टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट प्वॉइंट नेट रन रेट
न्यूजीलैंड 6 6 0 0 0 12 +2.564
ऑस्ट्रेलिया 6 4 1 0 1 9 +2.257
श्रीलंका 6 4 2 0 0 8 +0.371
बांग्लादेश 6 3 2 0 1 7 +0.136

पूल-बी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की स्थिति
टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट प्वॉइंट नेट रन रेट
भारत 6 6 0 0 0 12 +1.827
साउथ अफ्रीका 6 4 2 0 0 8 +1.707
पाकिस्तान 6 4 2 0 0 8 -0.085
वेस्ट इंडीज 6 3 3 0 0 6 -0.053

No comments:

Post a Comment