सिडनी. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल पर टीम इंडिया पर ऑस्ट्रेलिया की 95 रनों की जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में भारत का मजाक उड़ाया गया है। ऑस्ट्रेलिया के मशहूर अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में छपी रिपोर्ट में धोनी की 65 रनों की पारी, टीम इंडिया की गेंदबाजी का मखौल उड़ाया गया है।
स्मिथ की तारीफ, भारत के गेंदबाजों का मजाक
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ की तारीफ करते हुए लिखा गया है कि स्मिथ की सेंचुरी, ये ऐसा वाक्य है जो भारत जाते समय धोनी के कानों में गूंज रहा होगा। स्मिथ ने इस सीजन में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 921 रन बनाए हैं। यही नहीं, अखबार ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव के बाउंसरों और शमी की शॉर्ट पिच गेंदों का भी मखौल उड़ाया गया है। अखबार के मुताबिक दोनों गेंदबाजों ने जब भी ऐसी गेंदें फेंकी स्मिथ ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। अखबार ने स्मिथ के हवाले से लिखा, 'मुझे शुरू में ही आसान गेंदें मिलीं, उनमें कुछ शॉर्ट गेंदें थीं जो वास्तव में शॉर्ट नहीं थीं और मैंने उन पर चौके लगाए।'
धोनी का मखौल
धोनी ने सेमीफाइनल में नाजुक मौके पर 65 रनों की पारी खेली। लेकिन सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने अपनी रिपोर्ट में धोनी की पारी को 'अजीब' बताया। अखबार ने लिखा, 'धोनी ने रहस्यमय तरीके से अपना आक्रामक खेल बिल्कुल आखिर में दिखाया, जब जीत बहुत दूर जा चुकी थी।'

भारतीय दर्शकों की मौजूदगी और अनुष्का पर भी टिप्पणी
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, 'सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नीली जर्सी में बड़ी तादाद में लोग बैठे थे। बड़ी स्क्रीन पर विराट की मित्र अनुष्का शर्मा की तस्वीर दिखते ही दर्शकों ने शोर मचाया। कुल मिलाकर माहौल सिडनी के मूर पार्क का नहीं बल्कि मुंबई जैसा हो गया था।' वहीं, 'द डेली टेलीग्राफ' अखबार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, 'अगर भारत के पास तभी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के नजदीक पहुंचने का मौका था, जब कोहली या धोनी में से कोई आखिर तक बैटिंग करते। लेकिन दोनों में से कोई भी ऐसा नहीं कर सका।'
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हैं बेस्ट टीम
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में छपे कॉलम में मैल्कम नॉक्स ने लिखा, 'इस विश्व कप की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें फाइनल में पहुंची हैं, जिनके पास गहराई थी। डिविलियर्स, क्रिस गेल, रोहित शर्मा, वहाब रियाज, शिखर धवन, सरफराज अहमद, महमूदुल्लाह ने व्यक्तिगत स्तर पर अच्छा खेल दिखाया और चले गए।'

No comments:
Post a Comment