Thursday, March 26, 2015

95 रनों से भारत की हार, फाइनल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 को

LIVE : 95 रनों से हरा भारत, फाइनल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 को


सिडनी. स्टीवन स्मिथ (105), फिंच (81) की बेजोड़ बैटिंग के बाद जेम्स फल्कनर (3 विकेट) और जॉनसन (2 विकेट) की घातक बॉलिंग की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 95 रनों से हरा दिया। अब वह वर्ल्ड कप-2015 के खिताबी मुकाबले में 29 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। (पहली पारी का एनालिसिस)
अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पारी
329 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुअात तो बेहतरीन की, लेकिन 3 रनों के भीतर उसके दो बैट्समैन आउट हो गए। टीम इंडिया को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। उन्हें 45 रनों के निजी स्कोर पर हेजलवुड नेग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। शिखर और रोहित ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। इसके कुछ ही देर बाद विराट कोहली सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक रन बनाने के लिए 13 बॉल खेली और जॉनसन की बॉल पर हैडिन के हाथों लपके गए। (सोशल साइट पर मैच को लेकर चल रही फनी प्रतिक्रिया को यहां पढ़ें)
रोहित के बाद रैना हुए आउट
टीम इंडिया को तीसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। उन्हें जॉनसन ने 34 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद सुरेश रैना 7 रनों के निजी स्कोर प रफल्कनर की बॉल पर हैडिन के हाथों लपके गए।
ये भी है
* शिखर धवन ने 10वें ओवर में तीन बॉल पर लगातार दो चौके और एक छक्का लगाया।
* रोहित शर्मा ने छठे ओवर (जॉनसन) की दूसरी बॉल को जोरदार प्रहार करके सीमारेखा से बाहर पहुंचा दिया।
टीम इंडिया का स्कोर बोर्ड
बैट्समैनआउटरनबॉल46
रोहित शर्माबो. जॉनसन344812
शिखर धवनकै. मैक्सवेल बो. हेजलवुड454161
विराट कोहलीकै. हैडिन बो. जॉनसन11300
अजिंक्य रहाणेकै. हैडिन बो. स्टार्क446830
सुरेश रैनाकै. हैडिन बो. फल्कनर71110
धोनीरन आउट656532
रवींद्र जडेजारन आउट161720
आर. अश्विनबो. फल्कनर51300
मोहम्मद शमीनॉट आउट0000
मोहितबो.फल्कनर0000
उमेश यादवबो. स्टार्क0500
>ऑस्ट्रेलिया की इनिंग : स्मिथ की सेन्चुरी, स्कोर 328/7
इससे पहले स्टीवन स्मिथ (105), एरॉन फिंच (81) के बाद स्लॉग ओवर्स में मिचेल जॉनसन (9 बॉल में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन) की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही, लेकिन स्मिथ और फिंच ने दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी कर बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। टीम इंडिया के लिए उमेश यादव ने घातक बॉलिंग करते हुए चार विकेट चटकाए, जबकि मोहित शर्मा ने दो और आर. अश्विन ने एक विकेट अपनी झोली में डाले।
12 रन पर वॉर्नर को उमेश ने किया आउट
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 15 रनों के टीम स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। उन्हें 12 रनों के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विराट कोहली के हाथों लपकवाया। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद स्टीवन स्मिथ और एरॉन फिंच ने दूसरे विकेट के लिए 31 ओवर्स में 182 रनों की साझेदारी की। यह जोड़ी तब टूटी जब, स्टीवन स्मिथ को उमेश यादव ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। स्मिथ 93 बॉल में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए।
सेन्चुरी से चूके फिंच, मैक्सवेल 23 रन बनाकर आउट
स्मिथ के आउट होने बाद ग्लेन मैक्सवेल ने आते ही तूफानी शुरुआत की। वे अपनी पारी को बड़ा स्कोर दे पाते इससे पहले ही अश्विन की एक बलखाती बॉल को उड़ाने के चक्कर में अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट हुए। मैक्सवेल 14 बॉल में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद फिंच को उमेश यादव ने धवन के हाथों लपकवाकर टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई। फिंच 116 बॉल में 81 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। माइकल क्लार्क 10 रन बनाकर मोहित की बॉल पर रोहित के हाथों लपके गए। जेम्स फल्कनर 21 रन बनाकर उमेश की बॉल पर बोल्ड हुए।
उमेश यादव ने झटके चार विकेट
ऑस्ट्रेलिया को 350 रनों से कम स्कोर पर रोकने का श्रेय उमेश यादव को जाता है। जब जब ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन खुलकर बैटिंग किए, उमेश ने विकेट चटकाया। उन्होंने 9 ओवर्स में 72 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मोहित ने दो और आर. अश्विन ने एक विकेट लिए। मोहम्मद शमी 68 रन देकर एक भी विकेट नहीं ले सके।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बोर्ड
बैट्समैनआउटरनबॉल46
एरॉन फिंचकै. धवन बो. उमेश8111671
डेविड वॉर्नरकै. विराट बो. उमेश12711
स्टीवन स्मिथकै. रोहित बो. उमेश10593112
ग्लेन मैक्सवेलकै. रहाणे बो. अश्विन231431
शेन वाटसनकै. रहाणे बो. मोहित शर्मा283021
माइकल क्लार्ककै. रोहित बो. मोहित101210
फल्कनरबो. उमेश यादव211231
ब्रैड हैडिननॉट आउट7710
जॉनसननॉट आउट27941
टीम इंडिया को सचिन तेंडुलकर का संदेश
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भी टीम इंडिया को शुभकामना संदेश दिया है। टीम इंडिया को सुझाव देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्लेजिंग जमकर होगी, लेकिन उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ियों पर उसका असर नहीं पड़ेगा। हमारे खिलाड़ियों को शॉट बॉल से डरने की जरूरत नहीं है। आज के इस महामुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आक्रामकता काबू में रखनी होगी।"
मौसम का हाल
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सिडनी में मौसम बिलकुल साफ है। आज बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
प्लेइंग इलेवन:
टीम इंडिया : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, मोहम्मद समी, उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, एरॉन फिंच, स्टीवन स्मिथ, माइकल क्लार्क (कप्तान), शेन वाटसन, ग्लेन मैक्सवेल, ब्रैड हैडिन (विकेटकीपर), जेम्स फल्कनर, मिचेल जानसन, मिचेल स्टार्क, जोस हेजलवुड।

No comments:

Post a Comment