खेल डेस्क. क्रिकेट वर्ल्ड कप में गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच की पहली पारी में भारत की ओर से कुछ खिलाड़ियों के अच्छे परफॉर्मेंस के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 329 रनों का विशाल टारगेट रखने में कामयाब रहा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारत 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए।
टीम इंडिया के हीरो
1. उमेश यादव
पहली पारी में टीम इंडिया के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज उमेश यादव रहे। यादव महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को बीच-बीच में झटके देते रहे। उन्होंने वॉर्नर, एरॉन फिंच, स्टीवन स्मिथ और जेम्स फॉकनर जैसे खतरनाक बैट्समैन को आउट किया। यादव ने 9 ओवरों में 8 की इकोनॉमी रेट से 72 रन खर्च किए।

2. आर. अश्विन
टीम इंडिया के दूसरे हीरो आर. अश्विन रहे। अश्विन को सिर्फ एक विकेट मिला, लेकिन वे काफी किफायती साबित हुए। अश्विन ने 10 ओवर्स में 4.2 की इकोनॉमी रेट से 42 रन खर्च किए और ग्लेन मैक्सवेल जैसे तूफानी बैट्समैन को आउट किया। मैक्सवेल का विकेट लेना बहुत जरूरी थी, क्योंकि उन्होंने आते-आते ही रनों की बारिश शुरू कर दी थी। मैक्सवेल 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए।

टीम इंडिया के लिए पहली पारी के विलेन
1. अंपायर मराइस एरास्मस
पहली पारी में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े विलेन टीवी अंपायर मराइस एरास्मस रहे। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ एक फैसला दिया, जो काफी विवादों में रहा। 42 के स्कोर पर खेल रहे एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलियाई पारी की 23वें ओवर की चौथी गेंद पर चूके और बॉल उनके पैड पर लगी। गेंदबाज जडेजा और विकेटकीपर धोनी ने अपील की। फील्ड अंपायर ने भारतीय खिलाड़ियों की अपील ठुकरा दी। इसके बाद कप्तान धोनी ने रवींद्र जडेजा से बात करके रिव्यू लिया। लेकिन टीवी अंपायर मराइस एरास्मस ने फील्ड अंपायर के नॉट आउट के फैसले को बरकरार रखा। हालांकि, टीवी रिप्ले में बॉल स्टंप पर लगती दिख रही थी। ऐसे में बैट्समैन को आउट दिया जाता है।

2. स्टीवन स्मिथ
टीम इंडिया के लिए दूसरे विलेन रहे ऑस्ट्रेलियाई बैट्समैन स्टीवन स्मिथ। स्मिथ ने शानदार सेन्चुरी लगाई और 105 रन बनाकर आउट हुए। इसके लिए उन्होंने 93 गेंदों का सामना किया और 11 चौके व 2 छक्के लगाए। स्मिथ उस वक्त बैटिंग करने आए, जब ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 15 रन पर ही गिर गया था। ऐसे में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए।

No comments:
Post a Comment