लोहारू/भिवानी। भिवानी के सोहांसड़ा गांव में रेलवे स्टेशन के पास खेतों में युवक-युवती ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करना बताया है। इस नोट में दोनों लिखा है कि हमारे पास 10 हजार रुपए हैं। पहले हम इन पैसों से मौज-मस्ती करेंगे और पैसे खत्म होने के बाद आत्महत्या कर लेंगे।
पुलिस के अनुसार पांच दिन पूर्व थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी घर से गुम हो गई है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। बुधवार सुबह पुलिस थाने में फोन आया कि सोहांसड़ा में रेलवे स्टेशन के पास लगते खेतों में एक पेड़ पर युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शवों को पेड़ से उतारा। उनके पास एक सुसाइड नोट मिला जिसके आधार पर उन दोनों की पहचान क्षेत्र के गांव झुप्पा खुर्द के रूप में हुई है। इसके बाद दोनों के परिजन को सूचना दी गई।
सुसाइड नोट में लिखा दोस्तों अलविदा
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि हमारे पास खर्च करने के लिए दस हजार रुपए हैं। इन रुपयों से हम मौज मस्ती करेंगे तथा जब से खत्म हो जाएंगे तो हम आत्महत्या कर लेंगे। हमारी मौत में किसी का दोष नहीं है, हमारे यार दोस्तों को अलविदा, परिजनों को परेशान ना किया जाए तथा इनका कोई कसूर नहीं है। हम अपनी मर्जी से गए हैं तथा हो सके तो हमें एक ही चिता में जलाया जाए।

No comments:
Post a Comment