Monday, March 30, 2015

ICC की वर्ल्ड टीम में एक भी भारतीय नहीं, मैक्कुलम बने कप्तान

न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम
खेल डेस्क. वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खत्म होने के साथ ही आईसीसी ने अपनी वर्ल्ड कप 2015 टीम की घोषणा की है। न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम को इस टीम का कप्तान चुना गया है। पहली बार फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड की टीम के पांच खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है, लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि सेमीफाइनल से पहले तक अजेय रहने वाली और पिछली बार की वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया के एक भी खिलाड़ी को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।
पांच खिलाड़ी न्यूजीलैंड के
पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड की टीम के पांच इस टीम में शामिल हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के दो और श्रीलंका-जिम्बाब्वे के एक-एक क्रिकेटर को इस टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क को टीम में जगह नहीं मिली है।
इस टीम की घोषणा के बाद आईसीसी ने कहा कि मैक्कुलम ने 44 दिन तक चले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में बेहतरीन कप्तानी की, नए प्रयोग किए, टीम को फाइनल तक पहुंचाया, इस कारण उन्हें कप्तान चुना गया है। मैक्कुलम ने वर्ल्ड कप 2015 में 4 हाफ सेन्चुरी के साथ कुल 328 रन बनाए।

No comments:

Post a Comment