Tuesday, March 31, 2015

आफरीदी ने भारत को 'मौका-मौका' गाकर चिढ़ाया, वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली. पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से हार पर भारत का मखौल उड़ाया है। जब आफरीदी से पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार पर आप क्या कहना चाहते हैं तो उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान मशहूर हुए विज्ञापन 'मौका-मौका' की कुछ पंक्तियां टीम इंडिया के खिलाड़ियों को चिढ़ाते हुए गाईं। वर्ल्ड कप के दौरान स्पोर्ट्स टेलीविजन चैनल ने 'मौका-मौका' एेड सीरीज की शुरुआत की थी।
इंटरनेट पर खूब देखे जा रहे इस वीडियो में आफरीदी के 'मौका-मौका' गाने पर स्टूडियो में मौजूद दर्शक जमकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए देखे जा रहे हैं। बता दें कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लचर प्रदर्शन के बाद शाहिद आफरीदी ने वनडे से संन्यास का एलान कर दिया है।
पाकिस्तान के साथ मुकाबले पर सुर्खियों में आया था 'मौका-मौका'
वर्ल्ड कप शुरू होते ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले के पहले 'मौका-मौका' ऐड सीरीज पहली बार सुर्खियों में आया। ऐड में एक पाकिस्तानी प्रशंसक भारत पर अपनी टीम की जीत का इंतजार करते हुए देखा जाता है। वर्ल्ड कप में पिछले छह मुकाबले में पाकिस्तान भारत से जीत नहीं पाया है और यह ऐड उसी पर आधारित था। ऐड की अगली सीरीज में देखा गया था कि जब भारत से पाकिस्तान हार जाता है, तो भारत को हराने के लिए पाकिस्तानी फैन्स अन्य टीमों का समर्थन करते हैं। इसी 'मौका-मौका' सीरीज में पाकिस्तानी फैन्स भारत की हार के लिए साउथ अफ्रीका से लेकर बांग्लादेश तक का समर्थन करते हुए देखे जाते हैं।
भारत की हार पर BCCI को पाक-बांग्लादेश से आए थे 200 फोन
शाहिद आफरीदी ही नहीं, इससे पहले कई पाकिस्तानी और बांग्लादेशी फैन्स 'मौका-मौका' गाकर भारत का मजाक उड़ा चुके हैं। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद मुंबई स्थित बीसीसीआई के दफ्तर में पाकिस्तान और बांग्लादेश से करीब 200 फोन आए और वहां के लोगों ने बीसीसीआई का इस ऐड को लेकर जमकर मजाक उड़ाया था।

No comments:

Post a Comment