Tuesday, March 31, 2015

पेट्रोल-डीजल हुआ सस्‍ता, आज से लागू नहीं होगी सर्विस टैक्स की बढ़ी दर

पेट्रोल-डीजल हुआ सस्‍ता, आज से लागू नहीं होगी सर्विस टैक्स की बढ़ी दर
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 49 पैसे और डीजल की कीमतों में एक रुपए 21 पैसे कटौती का एलान किया। दाम कम होने के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने को कारण बताया जा रहा है। इस राहत के अलावा सर्विस टैक्‍स में भी अभी राहत जारी रहने वाली है। बढ़ी दर से सर्विस टैक्‍स एक अप्रैल से वसूल जाना था, लेकिन अब इसे अभी नहीं वसूला जाएगा।
बजट में सर्विस टैक्स 12.36% से बढ़कर 14 फीसदी किया गया है। लेकिन यह लागू तभी होगा जब सरकार की ओर से अधिसूचना यानी आदेश जारी होंगे। अभी संसद में छुट्टी है। वित्त विधेयक पर बहस पूरी नहीं हुई है। बजट सत्र का दूसरा चरण 20 अप्रैल से शुरू होगा, जो 8 मई तक चलेगा। संसद से बिल पास होने के बाद ही अधिसूचना जारी होगी। वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अधिसूचना की तारीख से ही बढ़ा टैक्स लगेगा।
जिन सेवाओं को सर्विस टैक्स के दायरे में लाया और निकाला गया है उन पर अमल बुधवार से ही होने लगेगा। लेकिन इन पर पुरानी 12.36% की दर से ही टैक्स लगेगा। यह बात बजट दस्तावेज में साफ की गई है।

इन पर बढ़ा टैक्स का दायरा
-विमान किराया। पहले किराये के 40% पर सर्विस टैक्स लगता था, अब 60% पर लगेगा।
-म्युचुअल फंड-चिट फंड में निवेश महंगा। लॉटरी टिकट, विभागीय टेलीफोन भी सर्विस टैक्स के दायरे में आ गए हैं। 
-रेल या सड़क से खाने-पीने की चीजों के ट्रांसपोर्ट पर सर्विस टैक्स नहीं लगता था। अब चावल, दाल, आटा, दूध और नमक को छोड़ बाकी चीजों की ढुलाई पर टैक्स लगेगा।
-एम्यूजमेंट पार्क, वाटर पार्क, थीम पार्क पर भी सर्विस टैक्स लगेगा। म्यूजिक कंसर्ट या एंटरटेनमेंट शो का
टिकट 500 रु. से ज्यादा का है तो सर्विस टैक्स लगेगा।
कारें होंगी महंगी
आम बजट में सरकार ने कारों पर एक्साइज ड्यूटी 12% से बढ़ाकर 12.5% कर दी थी। इस वजह से कारें महंगी होने के आसार हैं।
- होंडा ने इसकी घोषणा भी कर दी है। बाकी कंपनियों में मिड सेगमेंट की कारों पर 31 मार्च तक भारी छूट चल रही है। वे भी कीमतें बढ़ा सकती हैं।
- मारुति भी कुछ राज्यों में वैट बढ़ने के कारण कारों की कीमतों में 12 हजार रुपए तक का इजाफा करने जा रही है।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम महंगा 
- टू व्हीलर की प्रीमियम 578 रुपए से बढ़कर 638 रुपए हो जाएगी।
- 1000 सीसी की कारों की प्रीमियम 1500 रुपए महंगी होगी।
- 1500 सीसी की कारों के प्रीमियम पर 2500 रुपए ज्यादा देने होंगे।
इन पर राहत
-म्यूजियम, जू, नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व, अभयारण्य के टिकट पर लगने वाला सर्विस टैक्स आज से खत्म।
-वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना, एंबुलेंस सेवाएं, फल-सब्जियों की रिटेल पैकिंग पर भी अब टैक्स नहीं लगेगा।

No comments:

Post a Comment