खेल डेस्क. 8 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले ही विवाद शुरू हो गए हैं। संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर बीसीसीआई का बैन झेल रहे केकेआर के बॉलर सुनील नारायण को झटका लगा है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि सुनील को फिर से जांच करवानी होगी। बता दें कि इससे पहले केकेआर टीम ने कहा था कि यदि उनके बॉलर को आईपीएल में नहीं खेलने दिया गया तो वो टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।
दोबारा होगी जांच
बुधवार को एक बयान जारी करते हुए बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने कहा, “कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले कैरेबियाई स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण को अपने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की फिर से जांच करवानी होगी। मेरी नाइट राइडर्स टीम से बात हुई है। उन्हें फिर से जांच करवानी होगी, अब यह जांच चाहे एक बार हो या दो बार इससे फर्क नहीं पड़ता। “ बता दें कि ICC से नारायण के एक्शन को हरी झंडी मिल चुकी है, बावजूद इसके बीसीसीआई ने उन पर आईपीएल में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
कब उठा था मामला
नारायण मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज माने जाते हैं। सितंबर 2014 में भारत में हुए चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान उनपर संदिग्ध एक्शन से गेंदबाजी का आरोप लगा था और उन्हें बीसीसीआई द्वारा आयोजित किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई। हालांकि, नारायण अपने एक्शन में सुधार किया और बाद में आईसीसी से उन्हें मंजूरी भी मिल गई थी।

No comments:
Post a Comment