Monday, April 6, 2015

IPL में 10.5 करोड़ में बिके कार्तिक पर दबाव: 5 महंगे खिलाड़ी कर सकते हैं निराश

IPL में 10.5 करोड़ में बिके कार्तिक पर दबाव: 5 महंगे खिलाड़ी कर सकते हैं निराश
खेल डेस्क. आईपीएल-8 का ऑक्शन कुछ खिलाड़ियों को करोड़पति बना गया है। अब कीमत के मुताबिक परफॉर्मेंस की जरूरत है। युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए में देल्ही डेयरडेविल्स ने खरीदा। दिनेश कार्तिक दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 10.5 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने खरीदा है। कार्तिक की मौजूदा फॉर्म और आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उनके उम्मीदों पर खरा उतरने की उम्मीद कम ही है। Dainikbhaskar.com आपको उन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहा है, जो ऑक्शन में तो काफी महंगे बिके, लेकिन आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर सकें, कुछ कहा नहीं जा सकता।
इस कारण कर सकते हैं निराश
आईपीएल का आठवां सस्करण कई मायनों में पहले से अधिक स्पोर्टिंग हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई स्टार्क और ट्रेंट बोल्ट जैसे विदेशी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए वर्ल्ड कप-2015 में विपक्षी बल्लेबाजों के नाम में दम कर रखा था। ब्रेंडन मैक्कुलम और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी स्टार्क को नहीं खेल पाए थे। दिनेश कार्तिक की पिछली 20 पारियों पर नजर डाली जाए तो वे सिर्फ एक सेन्चुरी लगा सके हैं। काफी समय से इंटरनेशनल टीम से भी बाहर हैं, ऐसे में प्राइस के हिसाब से प्रदर्शन की उम्मीद करना ज्यादती हो सकती है।
आईपीएल में प्रदर्शन

करियरमैचरनबेस्ट स्कोरएवरेजस्ट्राइक रेट1005046कैचस्टम्प
आईपीएल10620668624.89124.2309203535519
2014143256923.21125.9603281172
2013195108628.33124.08025414122
2012172384418.30111.730030252
2011142826925.63128.180132770
2010142786921.38117.290126666
2009152885236.00132.7101209125
20081314556*24.16135.510113462
इंटरनेशनल मैचों में प्रदर्शन
फॉर्मेटमैचरनबेस्टएवरेजस्ट्राइक रेट1005046कैचस्टम्प
टेस्ट23100012927.7750.00171324515
वनडे7113137927.9373.220713812497

No comments:

Post a Comment