Thursday, April 16, 2015

सौरभ गांगुली बन सकते हैं टीम इंडिया के अगले कोच, BCCI अध्यक्ष से मिले

फाइल फोटो: सौरभ गांगुली और जगमोहन डालमिया।
फाइल फोटो: सौरभ गांगुली और जगमोहन डालमिया।
मुंबई. पूर्व क्रिकेटर और विश्व के सबसे सफलतम कप्तान में शुमार रहे सौरभ गांगुली टीम इंडिया के अगले कोच हो सकते हैं। सौरव के कोच बनाए जाने के बारे में मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "सौरव गांगुली का क्रिकेट अनुभव शानदार है। उनकी रणनीति लाजवाब होती है। उन्हें टीम इंडिया का कोच बनने के लिए अप्लाई करने के लिए कहा गया है।" सूत्र के मुताबिक, गांगुली और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के बीच इस मामले में मीटिंग भी हुई है। डालमिया की भी टीम इंडिया के कोच के रूप में पहली पसंद सौरव गांगुली ही हैं। उधर, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अंदरखाने भी सौरव के कोच बनाए जाने की अटकलें हैं। बता दें कि इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डंकन फ्लेचर का भारतीय कोच के रूप में कॉन्ट्रैक्ट वर्ल्ड कप तक ही था। इसके बाद से ही टीम इंडिया के नए कोच की तलाश जारी है।
10 या उससे अधिक दिन करना पड़ सकता है इंतजार
नियमानुसार, जो भी कैंडिडेट कोच के लिए आवेदन करता है, बीसीसीआई के अधिकारी और कप्तान इंटरव्यू लेने के बाद ही उसे डन करते हैं। जगमोहन डालमिया ने कोच को लेकर अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सूत्र ने बताया, "कोच के मामले में फैसला लेने में अभी काफी समय लगेगा। मामला पूरी तरह साफ होने में 10 या उससे अधिक दिन तक इंतजार करना पड़ा सकता है।"
राहुल द्रविड़ भी हैं कोच की रेस में
राहुल द्रविड़ भी कोच पद के लिए रेस में बताए जा रहा हैं। बंगाल क्रिकेट बोर्ड के सूत्र ने बताया, "राहुल द्रविड़ भी कोच के लिए सौरभ के बराबर दावेदार हैं। वह फिलहाल आईपीएल खेल रही राजस्थान रॉयल्स के मेंटर और कोच हैं और बेहतर काम कर रहे हैं। द्रविड़ युवा टीम के लिए बेहतर कोच हो सकते हैं, लेकिन सौरव गांगुली को भी कम नहीं आंका जा सकता है।"
तो खतरे में पड़ सकता है रवि शास्त्री का पद
सूत्र ने यह भी बताया कि अगर राहुल द्रविड़ या सौरव गांगुली को कोच बनाया जाता है तो टीम डायरेक्टर का पद हटा दिया जाएगा। डायरेक्टर पद पर फिलहाल रवि शास्त्री काम कर रहे हैं। डायरेक्टर का काम कोच और टीम का रिव्यू करके बीसीसीआई को रिपोर्ट भेजना होता है।

No comments:

Post a Comment