नई दिल्ली। मुंबई में पुलिसवालों पर रेप का आरोप लगाने वाली मॉडल ने अपनी आपबीती बताई है। 29 साल की मॉडल एमबीए के बाद ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में नौकरी करके एक्टिंग में करियर बनाने करीब एक साल पहले मुंबई आई थी। लेकिन, अब वह फिर पुराने प्रोफेशन में लौटना चाहती हैं। एक अखबार से बातचीत में उन्होंने घटना के दिन क्या कुछ हुआ था, यह बताया है-
फिल्म साइन करने गई थी होटल
पीड़ित मॉडल ने कहा कि वह 3 अप्रैल की रात एक मूवी साइन करने होटल हॉलीडे इन पहुंची थी। इस मूवी को एक गुजराती बिजनेसमेन फाइनेंस कर रहा था। मेरे मॉडलिंग कोआर्डिनेटर ने साइनिंग अमाउंट लेकर वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद बिजनेसमैन मेरे साथ होटल के कमरे तक आया। उसने अपने एक दोस्त को बुलाया और दोनों उसे होटल की पार्किंग में छोड़ने के लिए नीचे आ गए। तभी छह लोगों ने हमें घेर लिया और कहा कि ये पुलिस रेड है।
प्रॉस्टीट्यूट होने का आरोप लगाया
पुलिसवालों ने मुझ पर प्रॉस्टीट्यूट होने का आरोप लगाया और साकी-नाका पुलिस स्टेशन ले गए। मैं गिड़गिड़ाई, खूब मिन्नतें कीं, लेकिन पुलिसवालों के कान में जूं तक नहीं रेंगी। एपीआई सुनील खात्पे ने मुझे थप्पड़ मारा। तभी उसके साथी ने ऑस्ट्रेलियन कंपनी का मेरा पुराना आईकार्ड देखा और बोला- 'तेरे पास तो बहुत माल होगा।' एएसआई सुरेश सूयवंशी ने मेरा आईफोन छीन लिया और फेसबुस पर मेरे फोटोज चेक करने लगा।
पुलिस चौकी में रातभर रेप किया
रात को करीब 3 बजे पुलिस मुझे संघर्ष नगर पुलिस चौकी ले गई। सुबह करीब 5 बजे खात्पे ने वहां मौजूद बाकी पुलिसवालों को कमरे से बाहर जाने को कहा और कमरे की कुंडी लगा दी। मैंने पुलिसवालों को बाहर भेजने का कारण पूछा। खात्पे मेरे पास आया और बोला- 'मुझे खुश कर दे'... वो मुझे जगह-जगह छूने लगा। मैं चिल्लाई लेकिन क्या करती। मेरे साथ रेप करके वह बाहर निकल गया। इसके बाद मुझे एक छोटे रूम में ले जाया गया। एक औरत आई और ज्वेलरी, कैश सब लूट कर ले गई। सुबह 7 बजे खात्पे एक बार फिर कमरे में आया और उसने 2 घंटे में दूसरी बार मेरे साथ रेप किया। सुबह 9 बजे पुलिस मुझे साकी-नाका पुलिस स्टेशन ले गई। मुझ पर पब्लिक प्लेस पर शांति भंग करने का चार्ज लगाया। मेरे दोस्त ने पुलिस को 4.35 लाख रुपए दिए तब जाकर मुझे छोड़ा गया।
घर आने की धमकी देने लगा पुलिसवाला
इसके बाद भी खात्पे बीच-बीच में मुझे फोन करने लगा। उसने कहा कि वह कभी भी मेरे घर आ सकता है। मेरा पता उसके पास था। मैं रिपोर्ट लिखाने पुलिस स्टेशन भी गई, लेकिन कोई पुलिसवालों कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुआ। फिर मैंने 21 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया से शिकायत की। 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। जिनमें से 5 को पुलिस पकड़ चुकी है। दिल्ली गैंगरेप के बाद मेरे दोस्त कहते थे कि मुंबई में तुम सेफ हो, लेकिन वे गलत थे। दिल्ली में तो आम आदमी रेप करता है लेकिन मुंबई में तो पुलिसवाले ही रेपिस्ट हैं।
भाई के गले गल कर खूब रोई
मैं चिल्लाना और रोना चाहती थी। 3 अप्रैल को घटना के बाद साकी-नाका पुलिस स्टेशन से रात में ऑटो लेकर ओशिवाड़ा स्थित अपने घर पहुंची। जब घर पहुंची तो अपने भाई के गले लगकर खूब रोई। उसने पूछा सब ठीक है ना। मुझे अपनी मां-पिता और छोटे भाई की चिंता है।
पुराने प्रोफेशन में लौटना चाहती हूं
पीड़ित मॉडल ने कहा कि 'मैंने अपने शहर चंडीगढ़ से हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म में एमबीए की डिग्री करने के बाद ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में भी नौकरी की। एक लड़की जिसने कभी सोचा था कि मुंबई जाकर एक्ट्रेस बनूंगी। लेकिन इस भयानक घटना के बाद अब हालात बदल चुके हैं। मैं वापस अपने पुराने कंसल्टेंसी प्रोफेशन में जाना चाहती हूं।'
No comments:
Post a Comment