खेल डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल-8 में 10 विकेट से रौंद दिया। पिछले मैच में मुंबई इंडियन्स को हराकर अपने होम ग्राउंड कोटला पर हार का सिलसिला तोड़ने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 18.2 ओवर में महज 95 रनों पर ढेर हो गई। छठी बार आईपीएल में दिल्ली की टीम 100 से कम स्कोर पर आउट हुई है। आपको बता रहा है दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच से जुड़े कुछ फैक्ट्स।
फैक्टः इस मैच में 95 रन के स्कोर पर आउट होने के साथ ही दिल्ली डेयरडेविल्स ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच को मिलाकर दिल्ली आईपीएल में अब तक 6 बार 100 से कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। ये कारनामा उसने सबसे ज्यादा बार किया है। दिल्ली के बाद राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन्स हैं जो चार-चार बार 100 से कम के स्कोर पर आउट हो चुकी हैं।
No comments:
Post a Comment