कोलकाता. क्रिकेट मैच के दौरान कैच लेते वक्त साथी खिलाड़ी से टकराने वाले कोलकाता के क्रिकेटर अंकित केसरी की सोमवार को मौत हो गई। शुक्रवार को कोलकाता में यादवपुर ग्राउंड पर एक क्रिकेट मैच के दौरान अंकित घायल हो गए थे। शुक्रवार को भवानीपुर क्लब के खिलाफ मैच में अंकित कैच लेने की कोशिश में साथी खिलाड़ी सौरभ मंडल से टकराए थे। टकराने के बाद अंकित की हालत खराब हो गई और वे मैदान पर ही गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां आज दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
28 अक्टूबर 1994 को जन्मे अंकित केसरी बंगाल अंडर 19, इस्ट जोन अंडर 19, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगला इलेवन और बंगाल अंडर 23 टीम की तरफ से क्रिकेट खेल चुके थे। 20 वर्षीय इस दाएं हाथ के बैट्समैन ने अबतक सिर्फ 47 मैच ही खेले थे।
अपोलो से क्यों किया गया शिफ्ट
चोटिल होने के बाद अंकित को पहले अपोलो अस्तपाल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उन्हें नाइटिंगल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। ऐसा क्यों किया गया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। अपोलो के मुकाबले नाइटिंगल अस्पताल में इलाज की आधुनिक सुविधाओं की काफी कमी है। इसके बावजूद इतनी बड़ी लापरवाही क्यों की गई?
क्रिकेटर मनोज तिवारी ने अफसोस जताया
अंकित केसरी की मौत पर क्रिकेटर मनोज तिवारी ने अफसोस जताते हुए ट्वीट किया कि वे काफी हैरान हुए कि हर्ट अटैक से अंडर 19 टीम के क्रिकेटर अंकित केसरी की मौत हो गई है। वे काफी जुझारू खिलाड़ी थे। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ हमेशा साथ खड़ा हूं।

No comments:
Post a Comment