खेल डेस्क. सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 3 अप्रैल को दिल्ली में ये शादी होगी। इससे पहले सुरेश रैना की बैचलर्स पार्टी दिल्ली में हुई और उसी होटल में प्रियंका चौधरी की महंदी की रस्म भी। पहली बार अपनी शादी पर बात करते हुए रैना ने बताया कि ये मैच (रिश्ता) उनकी मां ने फिक्स किया है। उनकी मां और प्रियंका की मां एक दूसरे की क्लोज फ्रेंड हैं। इसलिए ये अरेंज मैरिज से कुछ ज्यादा है। रैना ने ये भी कहा कि वो और उनका परिवार इस आयोजन को प्राइवेट ही रखना चाहता है।
यहां हुई थी सुरेश रैना की प्रियंका से पहली मुलाकात
रैना के अनुसार यूं तो वो प्रियंका को बचपन से जानते हैं लेकिन सालों से दोनों की मुलाकात या बातचीत नहीं हुई थी। बड़ा होने के बाद पहली बार उनकी प्रियंका से मुलाकात 2008 में दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई थी। यह मुलाकात कुछ छणों की ही थी। तब प्रियंका हॉलैंड (प्रियंका नीदरलैंड्स के हॉलैंड में जॉब करती हैं) जा रही थीं और मैं आईपीएल के लिए बेंगलुरु। उससे पहले मैं उससे बचपन में मिला था। प्रियंका के पिता गाजियाबाद में मेरे स्पोर्ट्स टीचर थे और हम दोनों की मम्मियां क्लोज फ्रेंड्स हैं। ये अरेंज मैरिज से कुछ ज्यादा है, क्योंकि हमारे परिवार एक-दूसरे के काफी करीब हैं। वर्ल्ड कप के बाद भारत वापस लौटने पर रैना प्रियंका से आधे घंटे के लिए दिल्ली में मिले थे।
क्रिकेट नहीं है प्रियंका की पहली पसंद
रैना ने प्रियंका के बारे में बताया कि उन्हें क्रिकेट से ज्यादा फुटबॉल पसंद है। रैना ने कहा, “प्रियंका क्रिकेट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानतीं। वो फुटबॉल पसंद करती हैं। वो मैसी (अर्जेंटीना के फुटबॉलर) और रॉबिन वैन पर्सी (नीदरलैंड्स नेशनल टीम के कप्तान) की फैन हैं। वो मुझे एक क्रिकेटर के तौर पर नहीं, बल्कि इंसान के तौर पर पसंद करती हैं।”
हनीमून के लिए ये कहां जाएंगे?
रैना पिछले 5 महीने से ऑस्ट्रेलिया में थे और सब कुछ उनकी मां ने ही तय किया। मां ने ही बताया था कि उनकी शादी बचपन की दोस्त से फिक्स हो गई है। तब रैना ने ऑस्ट्रेलिया से ही प्रियंका से बात की थी। शादी के बाद रैना जहां आईपीएल में बिजी हो जाएंगे, वहीं प्रियंका वापस हॉलैंड चली जाएंगी। हनीमून प्लानिंग के बारे में रैना का कहना था, "अभी कुछ तय नहीं है, लेकिन आईपीएल के बाद हम मिलान जाने के बारे में सोच रहे हैं।"
शादी में शेरवानी पहनेंगे रैना
सुरेशा रैना के डिजाइनर ने उनकी शादी के लिए खासतौर पर शेरवानी डिजाइन की है। वहीं, प्रियंका लहंगा पहनेंगी। रैना ने कहा कि वो काफी उत्साहित हैं। उनकी शादी बिल्कुल सही समय पर हो रही है। वो अपने करियर में भी सेटेल हैं। दिल्ली में शादी होन के बाद पर उन्होंने कहा, “दिल्ली में हमारे बहुत सारे दोस्त हैं। विराट, शिखर, इशांत और मेरी यूपी की टीम के बहुत सारे प्लेयर्स हैं जो शादी में आ रहा हैं। लखनऊ, लंदन और दुबई से भी कुछ दोस्त आएंगे। इसके अलावा पूरी क्रिकेट टीम भी रहेगी। हम सबके लिए एक गेट-टुगेदर होगा।”
No comments:
Post a Comment