दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना आज बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी करने जा रहे हैं। शादी दिल्ली के लीला पैलेस होटल में होगी। गुरुवार रात प्रियंका की मेहंदी रस्म दिल्ली के ही एक फाइव स्टार होटल में हुई। इसमें कुछ खास मेहमान ही मौजूद रहे। होटल मैनेजमेंट को साफ निर्देश दिया गया था कि फंक्शन की फोटो किसी भी हाल में लीक न हो। इसलिए होटल की ओर से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे।
दोनों परिवारों के अपने रिवाज
जानकारी के अनुसार रैना और प्रियंका की शादी सादगी से होगी। प्रियंका का परिवार जहां अपने रीति-रिवाज के अनुसार रस्में पूरी कर रहे हैं, वहीं रैना का परिवार कश्मीरी रीति-रिवाज के मुताबिक अपने कार्यक्रम संपन्न कर रहा है।
No comments:
Post a Comment