Sunday, April 5, 2015

रैना की शादी में साक्षी संग शामिल हुए धोनी, विराट रहे नदारद?

टीम इंडिया के कप्तान धोनी पत्नी साक्षी के साथ।
टीम इंडिया के कप्तान धोनी पत्नी साक्षी के साथ।

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की शुक्रवार रात बचपन की दोस्त प्रियंका से शादी हुई। शादी में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, उमेश यादव, वीरेंद्र सहवाग और मोहित शर्मा के अलावा सीएसके टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग सहित कई इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हुए। लेकिन इंडियन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली कहीं नजर नहीं आए। संभवत: वे शादी में शामिल होकर जल्दी निकल गए थे। हालांकि वे शनिवार को तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का के साथजरूर दिखाई दिए।
होटल लीला पैलेस में हुई शादी में पहुंचने वालों में यूपी के सीएम अखिलेश यादव, आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर प्रमुख रूप से शामिल रहे। रैना की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 9 अप्रैल को अपना पहला मैच खेलेगी। इस वजह से रैना को फिलहाल हनीमून का प्रोग्राम टालना पड़ा है। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद वह मिलान (इटली) जाने की योजना बना रहे हैं।

No comments:

Post a Comment