Thursday, May 21, 2015

अदिति, दीया, नम्रता सहित इन 5 सफल मॉडल्स का नहीं चला एक्टिंग करियर

(मॉडल और एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर)
41 साल की (21 मई, 1974) एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने मॉडलिंग में सफल होने के बाद बॉलीवुड में करियर बनाया। हालांकि, अदिति को अब तक के करियर में कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है।
पनवेल, महाराष्ट्र में जन्मी अदिति ने मुंबई से एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने एमडी करने की सोची, लेकिन वे मॉडलिंग की दुनिया में आ गई। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली अदिति ने 1996 में ग्लैडरैग्स मेगामॉडल कॉन्टेस्ट जीता। 1997 में उन्होंने एशियन सुपर मॉडल कॉन्टेस्ट में बेस्ट बॉडी और बेस्ट फेस प्राइज जीता। अदिति ने कई फेमस ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की है। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ वे कोका-कोला के ऐड में भी नजर आईँ।
2001 में बनी मिसेस वर्ल्ड

डॉ. मुफजल लकड़ावाला ने शादी करने के बाद अदिति ने 2001 में मिसेस वर्ल्ड का ताज पहना। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अभिनय शुरू किया। वे टीवी के कुछ रियलिटी शो की प्रतिभागी भी रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया है। अदिति ने 'हम तुम शबाना', 'भेजा फ्राई-2', 'दे दनादन', 'पहेली', 'धुंध- द फॉग', '16 दिसंबर', 'सोच' सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। वे रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 3' की प्रतिभागी भी रही हैं।

अदिति, दीया, नम्रता सहित इन 8 सफल मॉडल्स का नहीं चला एक्टिंग करियर
दीया मिर्जा

साल 2000 में मिस एशिया-पैसिफिक इंटरनेशनल का टाइटिल जीतने के बाद दीया मिर्जा ने फिल्मों का रुख किया। 2001 में एक्टर आर. माधवन के साथ उन्होंने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से बॉलवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए दीया ने बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के कई अवॉर्ड जीते। इसके बाद वो 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'दम', 'दस', 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'कैश' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन सफलता उनसे दूर ही रही।

अदिति, दीया, नम्रता सहित इन 8 सफल मॉडल्स का नहीं चला एक्टिंग करियर
नम्रता शिरोडकर

1993 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी नम्रता शिरोडकर पांचवें स्थान पर रही थीं। 1998 में फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' में छोटा-सा किरदार निभाकर बॉलीवुड में एंट्री करने वाली नम्रता को सफलता 1999 में आई फिल्म 'वास्तव' से मिली। नम्रता के करियर की सफल फिल्मों में 'कच्चे धागे', 'पुकार', 'अलबेला', 'दिल-विल प्यार-व्यार' जैसी फिल्में शामिल हैं। कुछ फिल्मों की सफलता के बावजूद नम्रता बॉलीवुड में बड़ा मुकाम नहीं बना सकीं।

अदिति, दीया, नम्रता सहित इन 8 सफल मॉडल्स का नहीं चला एक्टिंग करियर


सुष्मिता सेन

1994 में भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनने वाली सुष्मिता सेन की गिनती आज भी सफलतम मॉडल्स में होती है, लेकिन बतौर एक्ट्रेस वो उतनी कामयाब नहीं रहीं। 1996 में फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सुष्मिता के अब तक के करियर में कुछ ही ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें सफलता मिली। इसमें 'सिर्फ तुम', 'बीवी नंबर 1', 'मैं हूं ना', 'आंखें', 'फिलहाल', 'मैंने प्यार क्यूं किया' जैसी फिल्में शामिल हैं।
अदिति, दीया, नम्रता सहित इन 8 सफल मॉडल्स का नहीं चला एक्टिंग करियर

सेलिना जेटली

साल 2001 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली सेलिना जेटली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में चौथे नंबर पर रही थीं। इसके पहले वो मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमा चुकी थीं। सेलिना ने 2003 में फरदीन खान के साथ फिल्म 'जानशीन' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और सेलिना को भी बोल्ड एक्ट्रेस कहा जाने लगा। सफल मॉडल रहीं सेलिना कभी एक्टिंग में सफल नहीं रहीं। 'खेल', 'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी-मनी', 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी सेलिना लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।
अदिति, दीया, नम्रता सहित इन 8 सफल मॉडल्स का नहीं चला एक्टिंग करियर

पूजा बत्रा

17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करने वाली पूजा ने 1993 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था। कम समय में ही पूजा की गिनती सफल मॉडल्स में होने लगी थी। वो भारत में 'हेड एंड शोल्डर्स' का प्रचार करने वाली पहली मॉडल थीं। 1997 में फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड में सफल ब्रेक भी मिला। लेकिन फिल्म की सफलता से पूजा के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। पूजा बत्रा जितनी सफल मॉडल रहीं, वैसी सफलता उन्हें बतौर एक्ट्रेस नहीं मिली।

No comments:

Post a Comment