जयपुर. लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली जयपुर की पूर्व महारानी गायत्री देवी का 23 मई को जन्मदिन है। इस मौके परdainikbhaskar.com बता रहा है दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल इस महारानी के बारे में जिसका बॉलीवुड से कोई नाता नहीं रहा फिर भी उनकी खूबसूरती पर फिदा होकर कॉलेज के दिनों में हीं अपना दिल दे बैठे थे अमिताभ।
महारानी की एक झलक पाने को बेताब रहते थे अमिताभ
युवावस्था में गायत्री देवी खूबसूरती की मिसाल थी। वह खुलेपन की समर्थक थीं। गायत्री देवी वो सौभाग्यशाली महिला थीं, जिसे प्रसिद्ध 'वोग मैग्ज़ीन' ने दुनिया की दस खूबसूरत महिलाओं की सूची में शुमार किया था। दरअसल, अमिताभ कॉलेज के दिनों से ही महारानी पर फिदा थे। उनकी एक झलक पाने के लिए वो अक्सर पोलो मैच देखने जाया करते थे क्योंकि महारानी वहां आती थी। महारानी के प्रति अपने आकर्षण को वो अपने ब्लॉग के जरिए कई बार लिख चुके हैं। महारानी को शिष्टता और सौंदर्य की मूर्ति की संज्ञा देने वाले अमिताभ ने इस बात को स्वीकारा है कि उन्होने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे कभी उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलेंगे।

पोलो ग्राउंड में मैच देखने के बहाने करते थे महारानी का दीदार
उन्होंने महारानी गायत्री देवी को पहली बार जयपुर पोलो ग्राउंड में देखा था। उस समय वह दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र थे। अमिताभ पोलो ग्राउंड में मैच देखने नहीं बल्कि गायत्री देवी की एक झलक पाने के लिए आया करते थे। जयपुर के महाराज सवाई मान सिंह पोलो के अच्छे खिलाड़ी थे। जयपुर पोलो ग्राउंड में उनके साथ महारानी भी आती थीं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में कहा कि वह रेशमी परिधान में पोलो ग्राउंड पहुंचती थीं। वह मुझे सुंदरता की मूर्ति दिखती थी।

महल किया था साथ में भोजन
महारानी के निधन पर अमिताभ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि गायत्री देवी एक अच्छी मेजबान थीं। जयपुर में फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार जयपुर की पूर्व महारानी से उनकी मुलाकात हुई। पुराने दिनों को याद करते हुए अमिताभ ने कहा कि एक बार गायत्री देवी ने मुझे अपने महल लिलीपुल में भोजन पर बुलाया था। उन्होंने मेरे लिए खास तौर पर कई लजीज व्यंजन तैयार करवाए थे।

शाहरुख भी थे दीवाने
गायत्री देवी के ग्लैमर का जलवा हर जगह था। उनकी खूबसूरती का आलम यह था कि शाहरुख खान से एक बार पूछा गया कि उन्हें सबसे ग्लैमरस लेडी कौन लगती हैं, तो उनका जवाब था गायत्री देवी। पिछले काफी समय से वह बीमार थीं और सुर्खियों से परे अस्पताल में थीं, लेकिन कोई उन्हें भूला नहीं था।

लोकप्रियता ऐसी की फ्रांस की कंपनी ने भारत आकर बनाई डॉक्युमेंट्री
उनकी लोकप्रियता न सिर्फ जयपुर, बल्कि देश और विदेशों में भी थी। इस बात का उदाहरण हाल ही में देखने को मिला, जब फ्रांस की एक कंपनी ने यहां आकर उनकी जीवनी पर डॉक्युमेंट्री बनाई।

सवाई मानसिंह भी गायत्री देवी की ख़ूबसूरती, बहादुरी व उनकी अदाओं के मुरीद होकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे जब-जब भी लंदन जाते, तब-तब अपनी इस प्रेमिका से मुलाकात करते। दोनों के बीच का यह प्यार इस हद तक बढ़ा कि सवाई मानसिंह द्वितीय ने गायत्री देवी से विवाह कर लिया।
पूर्व महारानी गायत्री देवी के फिल्मों के प्रेम के बारे में इतिहासकार धर्मेंद्र कंवर बताती हैं कि गायत्री देवी को हॉलीवुड की फिल्में पसंद थीं। वे जब भी लंदन जाती थीं तो वहां हॉलीवुड फिल्में जरूर देखती थीं।
Hi Nice Post,For More Updates
ReplyDeleteBest Urology Hospital in Hyderabad