Thursday, May 21, 2015

गर्मियों में चने का सत्तू पीने से इन 8 प्रकार की समस्याओं में होता है लाभ

गर्मियों में चने का सत्तू पीने से इन 8 प्रकार की समस्याओं में होता है लाभ
लाइफस्टाइल डेस्कः गर्मियों में हेल्थ ड्रिंक के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला चने का सत्तू कई तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। काले चने को भून कर उसका तैयार आटा ही चने का सत्तू है, जिसमें फाइबर्स और कार्बोहाइड्रेट्स की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल सेहत के लिए जितना नुकसानदायक होता है, उतना ही चने के सत्तू का शर्बत लाभदायक होता है। तो इन गर्मियों में अपनी प्यास चने के सत्तू से बुझाएं। ये हैं उसके कुछ खास फायदे...
1. पाचन सही रहता है
चने में मौजूद फाइबर्स की भरपूर मात्रा इसे पीसने के बाद बने सत्तू में भी उतनी ही मात्रा में बनी रहती है, जिसे पीना बहुत ही लाभकारी होता है। गर्म, मसालेदार और ऑयली खाना खाने से अपच की समस्या होना आम बात है। इसे चने का सत्तू पीकर आसानी से दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर्स ही डाइजेशन को सही रखने में मदद करता है।
2. मोटापा कम करता है
चने के सत्तू में कई सारे ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो एक संपूर्ण आहार के लिए जरूरी होते हैं। इसे खाने से या इसे पीने से काफी समय तक भूख नहीं लगती। जिससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है। कई बार डाइटिंग के लिए लोग घंटों भूखे रहते हैं जिससे वजन तो आसानी से कम हो जाता है, लेकिन ज्यादा समय तक भूखे रहने से सेहत पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन चने का सत्तू इन सारी समस्याओं को खत्म करता है।
Other Benefits: गर्मी से बचाता है, एनर्जी का सबसे अच्छा स्रोत, लिवर के लिए जरूरी, डायबिटीज से छुटकारा दिलाता है, एनीमिया की समस्या दूर होती है, कैंसर से बचाता है।
तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है
3. गर्मी से बचाता है
चने के सत्तू में गर्मियों में लू से बचाने वाले गुण होते हैं। पेट को ठंडा रखने के साथ ही ये कई प्रकार की पेट की बीमारियों को भी दूर करता है। शरीर का तापमान कंट्रोल करता है जिसके लिए खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में लोग सुबह घर से निकलते वक्त इसे पीते हैं जिससे वो गर्मी में लू और मौसम की मार से बचे रहें।
4. एनर्जी का सबसे अच्छा स्रोत
चने के सत्तू का सेवन इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसमें मौजूद कई प्रकार के मिनरल्स जैसे आयरन, मैगनीशियम और फॉस्फोरस शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, खासतौर से इसमें नींबू और नमक मिलाकर पीना। एक्सरसाइज या किसी कड़ी मेहनत के बाद इसे पीकर कई सारे जरूरी तत्वों की पूर्ति की जा सकती है।

5. लिवर के लिए जरूरी
चने के सत्तू में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो लिवर के लिए जरूरी और फायदेमंद होती है। सिर्फ इसके आधे कप में 10 ग्राम प्रोटीन, 178 कैलोरी और 3 ग्राम फैट की मात्रा होती है। खराब खाना, एल्कोहल की ज्यादा मात्रा का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है जो कई सारी बीमारियों का कारण बनता है इसलिए इसे हेल्दी रखना बहुत ही जरूरी होता है।
6. डायबिटीज से छुटकारा दिलाता है
चने के सत्तू का सेवन ताकतवर बनाने के साथ ही शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को भी कम करता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही कारगर होता है। डायबिटीज की समस्या और कई प्रकार के रोगों को जन्म देती है। इसके लिए चने के सत्तू का सेवन करें जो ब्लड शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है।

7. एनीमिया की समस्या दूर होती है
शरीर में आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया की समस्या को रोजाना सत्तू में पानी मिलाकर पीना जल्द असर पहुंचाता है। महिलाओं में एनीमिया की सबसे ज्यादा समस्या पाई जाती है, खासतौर से गर्भावस्था के बाद। चने में 27 फीसदी फॉस्फोरस और 28 फीसदी आयरन होता है जो न केवल नए ब्लड सेल्स को बनाता है, बल्कि हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।
8. कैंसर से बचाता है
इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर, पेट के लिए किसी दवा से कम नहीं। इसे पीने से पेट में मौजूद सभी प्रकार की समस्याओं से राहत मिलती है। फैटी एसिड को बनने से रोकता है, एसिडिटी की समस्या को दूर करता है। कोलन कैंसर के लिए जिम्मेदार सेल्स की बढने से रोकने में भी चने का सत्तू बहुत ही कारगर है।
वैसे तो चने के सत्तू का सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन हालिया जानकारी के अनुसार इसमें कुछ ऐसे तत्व भी मौजूद होते हैं जो जोड़ों के दर्द के रोगी के लिए नुकसानदायक होते हैं। इससे उनमें सूजन और दर्द की समस्या बढ़ भी सकती है।

No comments:

Post a Comment