ब्रिटिश छात्रा का आरोप-पंजाब के पुलिसवाले ने चलती ट्रेन में किया शोषण
नई दिल्ली: एक 23 साल की ब्रिटिश छात्रा ने आरोप लगाया है कि चलती ट्रेन में पंजाब पुलिस के एक अफसर ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का यह भी कहना है कि उसने शिकायत करने के लिए अमृतसर के पुलिस अफसरों से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
क्या है घटना
लड़की के मुताबिक, वह मंगलवार शाम शहीद एक्सप्रेस में अमृतसर से दिल्ली जा रही थी। लड़की ने बताया, ''मैं रेलवे स्टेशन जल्दी पहुंच गई और एक लड़के को अपने पास मंडराते देखा। मैं डर गई, लेकिन उसे भगा नहीं पाई। जब मैं ट्रेन में दाखिल हुई तो वह अंदर भी मौजूद था और मुझे घूर रहा था। आखिर में ट्रेन में मुझे एक पुलिस अफसर मिला। जब मैं उसके पास गई तो पीछा करने वाला शख्स भाग गया।'' लड़की का कहना है कि बाद में उसी पुलिस अफसर ने उसके साथ बदसलूकी की।
पुलिसवाले ने किया भद्दे इशारे
लड़की ने बताया, ''कंपार्टमेंट में एक और शख्स था। मैंने देखा कि उसने पुलिसवाले को कुछ पैसे दिए, जिसके बाद वह वहां आराम से सो गया। उसके बाद पुलिसवाला मेरे पास आकर बैठ गया और मुझसे पंजाबी में बात करने लगा, जो मेरी समझ में नहीं आया। वह मेरे करीब आने की कोशिश करने लगा और मुझे छूने लगा। वह सोते हुए दूसरे शख्स की ओर इशारा करते हुए गंदे इशारे करने लगा। मेरे विरोध के बावजूद वह ऐसा करता रहा। उसकी हरकतों से ऐसा लग रहा था कि वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। उसने आगे वाली सीट पर पैर रख दिया ताकि मैं वहां से उठकर नहीं जा सकूं। मैं विरोध करते हुए चीखने लगी, लेकिन दूसरा शख्स नींद से नहीं जगा।''
धमकी दी
लड़की के मुताबिक, वह पुलिस वाले की बगल से उठकर ऊपर के बर्थ पर चली गई, जहां उसने पहले अपना सामान रखा था। लड़की ने बताया, ''मैंने अपना कैमरा बाहर निकाला और उसकी फोटो लेनी शुरू कर दी। मैं उससे कहा कि मैं बीबीसी से हूं ताकि वह डर जाए। मैंने उसका नाम तक लिख लिया, लेकिन उसे कोई शर्म नहीं आई। वह मुझे घूरता रहा और अश्लील इशारे करता रहा।'' लड़की ने बताया कि पुलिसवाला बीच में एक रेलवे स्टेशन पर उतर गया। दिल्ली पहुंचने के बाद लड़की ने हाई कमिशन में शिकायत दर्ज कराई।

No comments:
Post a Comment