अनुष्का ने किया RCB को चीयर, कार्तिक की मंगेतर भी रहीं साथ
खेल डेस्क. विराट कोहली की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर क्वालीफायर में प्रवेश कर लिया। उन्हें चीयर करने के लिए उनकी बॉलीवुड स्टार गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा स्टेडिय में मौजद रहीं। मैच की सबसे रोचक बात यह रही कि काफ समय से फॉर्म से बाहर चल रहे दिनेश कार्तिक की मंगेतर और स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल भी आरसीबी को चीयर करने के लिए पहुंची थी। अनुष्का शर्मा और दीपिक एक साथ ही बैठी हुई थी और दोनों बेंगलुुरु की जीत से काफी खुश नजर आर रही थीं।
मैच रिजल्ट
आईपीएल-8 के एलिमिनेटर मुकाबले में डिविलियर्स (66) तूफानी पारी के बाद बॉलर्स के शानदार प्रदर्शन के बल पर बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को 71 रनों से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स ने पहली बार खिताब जीतने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं, वहीं पहले संस्करण की विजेता रॉयल्स का आईपीएल-8 में दोबारा खिताब जीतने का अभियान यहीं समाप्त हो गया। रॉयल चैलेंजर्स अब 22 मई को रांची में दो बार की चैम्पियन महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से दूसरा क्वालीफायर मैच खेलेगी, जिसमें जीतने वाली टीम 24 मई को मुंबई इंडियन्स के साथ फाइनल खेलेगी। डिविलियर्स को उनकी हाफ सेन्चुरी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया
।
।
No comments:
Post a Comment