एक खराब फैसला पड़ा CSK पर भारी, इन कारणों से तीसरी बार फाइनल में पहुंची MI
Next
* CSK पर भारी पड़ा अंपायर का एक खराब फैसला
* मुंबई की शानदार शुरुआत, पार्थिव-सिमंस ने जोड़े 90 रन
* पोलार्ड की तेज बैटिंग, 17 बॉल में जड़ दिए 41 रन
* चेन्नई की खराब बैटिंग, धोनी-स्मिथ हुए 0 पर आउट
* मलिंगाा-विनय-भज्जी के आगे धुरंधर फेल
खेल डेस्क. मुंबई इंडियन्स ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराकर आइपीएल-8 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। यह तीसरा मौका है, जब मुंबई आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। मुंबई 2010 में चेन्नई से हारकर रनर-अप रही थी, जबकि 2013 में चेन्नई को हराकर खिताब जीता था। मुंबई के 187 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी चेन्नई की खराब शुरुआत रही। पारी के पहले ओवर में ही ओपनर बैट्समैन ड्वेन स्मिथ बिना खाता खोले आउट हो गए। लसिथ मलिंगा द्वारा फेंके गए पहले ओवर की चौथी बॉल पर अंपायर ने स्मिथ को पगबाधा करार दिया। हालांकि रिप्ले में स्पष्ट दिख रहा था कि गेंद लेग साइड के बाहर स्मिथ के पैड से टकराई थी। यही फैसला चेन्नई के खिलाफ गया। बता दें कि इससे पहले मुंबई के खिलाफ लीग मुकाबले में स्मिथ ने 30 बॉल में 62 रन ठोककर चेन्नई को जीत दिलाई थी।
इसलिए आसानी से फाइनल में पहुंचा मुबई
* CSK पर भारी पड़ा अंपायर का एक खराब फैसला
* मुंबई की शानदार शुरुआत, पार्थिव-सिमंस ने जोड़े 90 रन
* पोलार्ड की तेज बैटिंग, 17 बॉल में जड़ दिए 41 रन
* चेन्नई की खराब बैटिंग, धोनी-स्मिथ हुए 0 पर आउट
* मलिंगाा-विनय-भज्जी के आगे धुरंधर फेल
शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी चेन्नई
वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने लेंडल सिमंस (65) और कीरोन पोलार्ड (41) की धुआंधार पारियों की बदौलत 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 187 रन बनाए। पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स शुरुआती झटकों से नहीं उभर सकी और 19 ओवर्स में ही 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चेन्नई की ओर से सर्वाधिक 45 रन फॉफ डु प्लेसिस ने बनाए।
मुंबई का स्कोर बोर्ड
| बैट्समैन | आउट | रन | बॉल | 4 | 6 |
| लेंडल सिमंस | कै. नेगी बो. जडेजा | 65 | 51 | 3 | 5 |
| पार्थिव पटेल | कै. जडेजा बो. ब्रावो | 35 | 25 | 4 | 1 |
| रोहित शर्मा | कै. जडेजा बो. ब्रावो | 19 | 14 | 1 | 1 |
| कीरन पोलार्ड | कै. रैना बो. ब्रावो | 41 | 17 | 1 | 5 |
| हार्दिक पांड्या | कै. जडेजा बो. नेहरा | 1 | 2 | 0 | 0 |
| अंबाती रायुडू | कै. रैना बो. मोहित शर्मा | 10 | 8 | 1 | 0 |
| हरभजन सिंह | नॉट आउट | 6 | 3 | 1 | 0 |
| सुचित | नॉट आउट | 1 | 1 | 0 | 0 |
चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर बोर्ड
| बैट्समैन | आउट | रन | बॉल | 4 | 6 |
| ड्वेन स्मिथ | LBW बो. मलिंगा | 0 | 4 | 0 | 0 |
| माइकल हसी | कै. पार्थिव बो. विनय कुमार | 16 | 11 | 1 | 1 |
| प्लेसिस | कै. विनय बो. सुचित | 45 | 34 | 5 | 1 |
| सुरेश | कै. एंड बो. हरभजन | 25 | 20 | 0 | 2 |
| धोनी | LBW बो. भज्जी | 0 | 1 | 0 | 0 |
| ड्वेन ब्रावो | रन आउट | 20 | 15 | 2 | 1 |
| रवींद्र जडेजा | कै. सुचित बो. मैक्लिंघन | 19 | 10 | 1 | 1 |
| पवन नेगी | कै. चंद बो. विनय | 3 | 3 | 0 | 0 |
| आर. अश्विन | कै. रायुडू बो. मलिंगा | 23 | 12 | 2 | 1 |
| मोहित | नॉट आउट | 3 | 3 | 0 | 0 |
| नेहरा | कै. सिमंस बो. मलिंगा | 0 | 1 | 0 | 0 |
No comments:
Post a Comment