IPL-8 के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी बने विराट कोहली, ये 4 भी हैं फेवरेट
खेल डेस्क. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों भले ही अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से मैच के दौरान मिलने को लेकर सुर्खियों में हों, लेकिन तमाम विवाद के बाद भी वो क्रिकेट फैन्स के फेवरेट हैं। फैन्स ने उन्हें आईपीएल के इस सीजन का सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी बताया है।
हाल ही में एक मोबाइल मैसेजिंग ऐप के जरिए कराए गए सर्वे में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली स्टाइलिश क्रिकेटर्स में फैन्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आए हैं। 47 प्रतिशत लोगों की राय है कि वो आईपीएल-8 के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ी हैं। फैन्स विराट के आक्रामक खेल, लुक, हेयरस्टाइल, मैदान पर एक्शन करने और छा जाने के तरीके के कायल हैं। हालांकि, फैन्स के फेवरेट क्रिकेटर्स में अजिंक्य रहाणे, ड्वेन ब्रावो और आशीष नेहरा भी शामिल हैं, लेकिन स्टाइल नहीं बल्कि खेल के मामले में।
इन वजहों से रहते हैं सुर्खियों में
खेल और पर्सनल लाइफ के अलावा विराट कोहली अपने किलिंग लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। शॉर्ट हेयर हों या बाल्ड लुक, विराट पर हर स्टाइल जमता है। एक हाथ पर टैटू के साथ ही वो अपने गेटअप के साथ हमेशा एक्सपेरीमेंट करते रहते हैं। मैदान पर भी उनके एक्शन और हाव-भाव फैन्स को क्रेजी कर देते हैं। क्रिकेट के मैदान से दूर होने पर भी विराट विज्ञापनों और शोज के जरिए फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं।
आईपीएल-8 में बेहतरीन प्रदर्शन
इस सीजन में विराट कोहली की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टीम के साथ ही कोहली ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और कई बार मैच विनर की भूमिका निभाई। वो टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
मैच
|
रन
|
औसत
|
स्ट्राइक रेट
|
हाफ सेन्चुरी
|
14
|
481
|
53.44
|
133.98
|
3
|
No comments:
Post a Comment