Tuesday, May 26, 2015

गर्मी से 600 मौतें: तीन दिन और राहत की उम्मीद नहीं, बचाव के ये हैं कुछ उपाय

इलाहबाद: ट्रेन वॉटर पाइप से बच्चे को नहलाता आदमी।
इलाहबाद: ट्रेन वॉटर पाइप से बच्चे को नहलाता आदमी।

नई दिल्ली. देशभर में पड़ रही गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक गर्मी का कहर जारी रहेगा। हालांकि मंगलवार को देश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है जिससे तापमान ज्यादा बढ़ नहीं पाएगा। उत्तर और दक्षिण भारत में लू जारी रहने का अनुमान है तो ओडिशा, झारखंड और बिहार में भी तपिश फिलहाल कम नहीं होगी। तेज गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मेडिकल एक्सपर्ट ने कहा है कि गर्मी के कारण डायरिया, हीट स्ट्रोक, टायफाइड और वायरल फीवर का शिकार हो सकते हैं। भीषण गर्मी की वजह से मौतों का आंकड़ा 600 को पार कर गया है। ज्यादातर मौतें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुई हैं। ओडिशा में मरने वालों की संख्या 26 से बढ़कर 43 पर पहुंच गई है। ओडिशा के औद्योगिक नगर अंगुल में पारा 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इन राज्यों में लू का खतरा ज्यादा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36 घंटों के दौरान ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में हीट वेब का खतरा सबसे ज्यादा रहेगा। इन राज्यों के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी लू का कहर जारी रहने का अनुमान है। इन राज्यों के अलावा बाकी कुछ राज्यों में भी तेज गर्मी पड़ सकती है।
यहां चल सकती हैं धूल भरी आंधियां

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके कारण पारा ज्यादा नहीं बढ़ेगा।

बच्चों को ज्यादा खतरा

बढ़ती गर्मी का कहर सबसे ज्यादा बच्चों को झेलना पड़ सकता है। मेडिकल एक्सपर्ट डॉक्टर संजीव बगई का कहना है कि बच्चों को इस सीजन में पानी और भोजन से संक्रमण का खतरा ज्यादा है। बगई ने सलाह दी है कि बच्चों के लिए खाना बनाते और सर्व करते समय पेरेंट्स को हैंड वॉश जरूर कर लेने चाहिए। डॉक्टर्स का कहना है कि गर्मी के कारण पिछले कुछ दिनों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टर्स ने अन्य लोगों को भी सलाह दी है कि वे गर्मी में संभलकर रहें और जहां तक हो सके बाहर का खाना खाने से बचें। लोगों को ज्यादा तरल पदार्थ लेने की भी सलाह दी गई है।
क्या करें
* घर का बना खाना ही खाएं।
* सलाद और फल जरूर खाएं।
* ढेर सारा पानी पिएं।
* तरबूज और खरबूज जैसे फल खाएं। इनमें पानी ज्याद होता है।
* बच्चों के लिए पानी घर से ही लेकर जाएं।
* कॉटन के हल्के रंग के कपड़े पहनें। सिर और कान ढककर ही बाहर निकलें।
क्या न करें
* जंक फूड और फिजी ड्रिंक्स से परहेज करें।
* बासा खाना न खाएं।
* सड़कों पर बिक रहे पेय पदार्थों से परहेज करें।
* सिंथेटिक कपड़े न पहनें।
* ठंडे स्थान से निकलकर सीधे धूप में न जाएं।
अगले 24 घंटों में प्रमुख शहरों में कितना रह सकता है तापमान (डिग्री सेल्सियस में)...
शहरमैक्सिम टेंपरेचरमिनिमम टेंपरेचर
भोपाल4428
मुंबई3329
दिल्ली4427
चेन्नई4230
कोलकाता3729
नागपुर4531
बिलासपुर4628
रायपुर4530
बड़ोदा4028
राजकोट4227
चंडीगढ़4327
धर्मशाला3117
जम्मू4023
रांची4133
बेंगलुरु3322
allowfullscreen>

No comments:

Post a Comment