CBSE XII EXAM: 12 वीं क्लास में 496 नंबर लेकर दिल्ली की गायत्री टॉपर1 of 2
एजुकेशन डेस्क. सीबीएसई की ओर से सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सोमवार दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया। सभी रीजन के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए। दिल्ली के साकेत स्थित न्यू ग्रीनफील्ड स्कूल की स्टूडेंट एम. गायत्री ने 500 में 496 नंबर लेकर टॉप किया है। उनका पर्सेंटेज 99.2 है। वहीं, नोएडा की मैथिली मिश्रा को 99 फीसदी अंक मिले हैं। आंखों से न देख पाने वाले दिल्ली के आरकेपुरम के तपस भारद्वाज ने 90 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं। 10 वीं क्लास के नतीजे 27 मई को घोषित किए जाएंगे।
स्कूल की एक सब्जेक्ट की कॉपियां गायब
ग्रेटर नोएडा के रेयान इंटरनेशल स्कूल के 12 वीं के छात्रों की फिजिकल एजुकेशन विषय की कॉपियां गायब हो गई हैं। स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि इस विषय में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को औसत नंबर दिए जाएंगे। इस बारे में स्कूल की ओर से सभी अभिभावकों को मैसेज भेजा गया है।
मोदी ने ट्विटर पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पास होने वाले छात्रों को बधाई देने में देर नहीं की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सीबीएसई की 12वीं क्लास में पास होने वाले मेरे सभी युवा दोस्तों को बधाई। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।'

82 फीसदी स्टूडेंट हुए पास
12वीं में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी। कुल 82% छात्र पास हुए हैं। इनमें 77 प्रतिशत लड़के और 87 प्रतिशत लड़कियां हैं। तिरुअनंतपुरम रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। इस रीजन के 95.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
आगरा में स्टूडेंट नदी में कूदी
यूपी के आगरा शहर में एक लड़की ने रिजल्ट देखते ही पुल पर से यमुना में छलांग लगा दी। हालांकि, तैराकी कर रहे युवकों ने उसे बचा लिया है। वह लड़की हाईस्कूल में टॉपर रही थी, लेकिन बारहवीं में केवल 60 फीसदी मार्क्स देख कर वह डिप्रेशन में आ गई और नदी में कूद गई।
करीब 40 मिनट तक क्रैश रही वेबसाइट
रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स देख नहीं पाए, क्योंकि बोर्ड की वेबसाइट क्रैश कर गई और जो टेलिफोन नंबर रिजल्ट पता करने के लिए दिए गए थे, वे भी लगातार व्यस्त आते रहे। 12.39 बजे वेबसाइट ओपन होना शुरू हुआ।
रिजल्ट कहां देखें
रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा http://results.bhaskar.com पर उपलब्ध है इस साल 12वीं की परीक्षा में 10,40,368 स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। इसमें 6,07,383 लड़के और 4,32,985 लडकियां हैं।
परिणाम आते ही स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग के लिए टेलीकम्युनिकेशन का सेकंड फेज भी शुरू हो गया। फोन पर काउंसिलिंग का यह फेज 8 जून तक चलेगा। काउंसिलिंग करने वाले 58 एक्सपर्ट सीबीएसई से एफिलिएटेड सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल और अन्य एक्सपर्ट काउंसलर होंगे। इनमें 49 भारत से जबकि 09 काउंसलर नेपाल, जापान, सऊदी अरब (दम्माम, ओमान), यूएई (शारजाह, दुबई, रास) और कुवैत के होंगे। काउंसिलिंग का समय सुबह 8-10 बजे निर्धारित किया गया है।
काउंसिलिंग इस फोन नंबर पर कॉल कर की जा सकती है- 1800 11 8004
रिजल्ट के बाद आगे क्या ?
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने के बाद जेईई-मेन की कॉमन मेरिट लिस्ट और आईआईटी में एडमिशन की तस्वीर साफ हो जाएगी। मेन की कॉमन मेरिट लिस्ट 7 जुलाई व एडवांस्ड का एग्जाम रिजल्ट 18 जून को प्रस्तावित है। मेन की मेरिट लिस्ट के अनुसार स्टूडेंट्स को ऑल इंडिया रैंक मिलेगी। इसके आधार पर उन्हें एनआइटी, ट्रिपल आईटी और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा। इसमें बोर्ड के मार्क्स को 40 प्रतिशत और मेन के मार्क्स को 60 प्रतिशत वेटेज दिया जाता है। आईआईटी में दाखिले के लिए एडवांस दे चुके छात्रों को बोर्ड के टॉप 20 पर्सेटाइल में आना होगा।

No comments:
Post a Comment