Sunday, May 10, 2015

रणबीर कपूर ने किया एलान- अगले साल करेंगे कैटरीना कैफ से शादी

मुंबई. कैटरीना कैफ के साथ अफेयर को सालों से नकार रहे एक्टर रणबीर कपूर ने पहली बार सार्वजिनक तौर
पर रिश्ते की बात कबूली है। उन्होंने एलान किया है कि दोनों 2016 के अंत तक शादी करने जा रहे है। एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया, "इस साल हम दोनों ही बेहद बिजी हैं, इसलिए इस साल शादी मुमकिन नहीं है। हमने आपसी सहमति से अगले साल के अंत तक शादी करने का प्लान बनाया है।" बता दें कि हाल ही में मुंबई के एक रेस्त्रां में फैमिली डिनर के दौरान रणबीर-कैटरीना ने शादी करने का फैसला लिया। इस डिनर पार्टी में पूरा कपूर खानदान मौजूद था, जिसमें रणबीर की दादी कृष्णा राज कपूर भी आई थीं।

'सही वक्त आ गया है'
इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि, "हम दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर आश्वस्त हैं। अगर हम अब भी इस बारे में बात नहीं करते तो ये हमारे रिश्ते का अपमान होगा। अब मैं 33 साल का हूं और अब वो वक्त आ गया है जब मेरा परिवार हो। कैटरीना भी यही चाहती हैं। मैं एक ऐसे परिवार में पला-बढ़ा हूं, जहां फिल्में ही सबकुछ होती हैं। इसलिए मुझे अफवाहों की अहमियत पता है और मेरा फंडा सिंपल है। जब भी अफवाहें हों तो उनपर कोई प्रतिक्रिया मत दो और अपने बारे में ज्यादा मत सोचो।" बता दें, रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशन में बिजी है। वहीं, कैटरीना 'फितूर', 'जग्गा जासूस' और 'फैंटम' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

रणबीर के जीजा भरत साहनी से मिलतीं कैटरीना, साथ में रणधीर कपूर (ऊपर), कैटरीना कैफ (नीचे), दाईं ओर दादी कृष्णा राज कपूर के साथ रणबीर कपूर

No comments:

Post a Comment