आज 12 मई 2015, मंगलवार की दोपहर करीब 12:38 बजे दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड, पंजाब में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन की सीमा को बताया जा रहा है। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.4 बताई गई है। इससे पूर्व 25 अप्रैल को नेपाल में 7.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इस भूकंप से नेपाल में भारी तबाही मची थी। आज पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी आए भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार भूकंप के संबंध में ज्योतिष में कुछ ऐसे संकेत बताए गए, जिनसे कुछ दिन पहले ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि निकट भविष्य में भूकंप आ सकता है।
बृहतसंहिता (ज्योतिष का प्रमुख ग्रंथ) के अनुसार
भूकंप से जुड़े गाय के संकेत
1. यदि गाय लगातार एक हफ्ते तक अकारण ही अपनी निर्धारित क्षमता से कम दूध देती है तो इसे भूकंप का संकेत समझना चाहिए। ऐसी स्थिति में कहीं भूकंप आने की संभावनाएं होती हैं।
2. यदि बैल रात को बिना वजह ही चिल्लाता है तो ये भी भूकंप आने का संकेत है। ऐसा होने पर निकट भविष्य में भूकंप आ सकता है।
3. यदि कोई गाय दुखी दिखाई देती है तो ये उस देश के राजा के लिए अशुभ संकेत है। आज के समय में राजा का अर्थ शासन-प्रशासन से समझना चाहिए।
4. यदि कोई गाय जमीन कुरेदती हुई दिखाई दे तो इससे क्षेत्र में रोग बढ़ने की संभावनाएं बढ़ती हैं। ये अशुभ संकेत है और इसका असर यह होता है कि जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
5. यदि कोई गाय डर कर जोर-जोर से चिल्लाती है तो इसे चोरी होने का संकेत समझना चाहिए।
6. यदि कोई गाय बिना कारण जोर-जोर से चिल्लाती है तो ये किसी अनर्थ का संकेत है। गाय का चिल्लाना किसी बड़ी परेशानी की ओर इशारा करता है।
No comments:
Post a Comment