Wednesday, May 6, 2015

इन्होंने दिलवाई सलमान को बेल, दुनिया के सबसे महंगे वकीलों में हैं शुमार

हरीश साल्वे संगीत और पियानो बजाने के शौक़ीन हैं- फाइल फोटोमुंबई. 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में सजायाफ्ता एक्‍टर सलमान खान को बुधवार को हाईकोर्ट ने दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन उनकी मुश्किल अभी खत्‍म नहीं हुई है। शुक्रवार को हाईकोर्ट के फैसले पर यह निर्भर करेगा कि सलमान जेल जाएंगे या नहीं। सलमान को हाईकोर्ट से 2 दिन की जमानत दिलवाने में सबसे अहम् रोल सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे का रहा। साल्वे भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं।
सुप्रीम कोर्ट के अलावा देश के कई हाईकोर्ट में सालवे केस लड़ चुके हैं। वे 1999 से 2002 के बीच भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में भी काम कर चुके हैं। वे देश के सबसे सफलतम वकीलों में गिने जाते हैं।
CA से बने वकील
हरीश साल्वे का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 1956 में हुआ था। यहीं कॉमर्स में ग्रैजुएट होने के बाद साल्वे ने सीए(चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई शुरु की। सीए बनने के बाद वे टैक्सेशन स्पेशलिस्ट बने। साल्वे को वकील बनने की प्रेरणा नानाभोय पालकीवाला से मिली। उन्होंने अपने लीगल करियर की शुरुआत 1980 में की थी।
लड़ चुके हैं 'बिग टिकट केस'
'बिग टिकट केस' यानी की वे केस जो हाई प्रोफाइल हैं। अंबानी बंधुओं के बीच कृष्णा गोदावरी गैस बेसिन केस में हरीश साल्वे ने मुकेश अंबानी की ओर से केस लड़ा था। टाटा ग्रुप, ITC लिमिटेड, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता समेत कई हाईप्रोफाइल केस साल्वे लड़ चुके हैं।
पियानो बजाने के हैं शौक़ीन
हरीश साल्वे के पिता नरेंद्र कुमार साल्वे कांग्रेस के नेता थे। वहीं उनके दादा मशहूर क्रिमिनल लॉयर थे। वकालत के अलावा हरीश साल्वे को पियानो बजाने का भी शौक है।

No comments:

Post a Comment