Wednesday, May 6, 2015

RCB vs KXIP: गेल के तूफानी शतक, किंग्स इलेवन पंजाब की सबसे बड़ी हार

सेन्चुरी लगाने के बाद क्रिस गेल।खेल डेस्क. क्रिस गेल की तूफानी सेन्चुरी (117 रन, 57 गेंद) की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 40वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 138 रनों के भारी अंतर से हराया। किंग्स इलेवन पंजाब की यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले वह चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 97 रनों से हारी थी। 227 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 13.4 ओवर्स में केवल 88 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। पंजाब का यह सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले पंजाब का सबसे कम स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 92 रन था, जो उसने 2009 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बनाया था।
गेल ने दूसरे ओवर में ही ठोक दिए 20 रन
टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला पंजाब के लिए दूसरे ओवर से ही गलत साबित होने लगा, जब गेल ने मिचेल जॉनसन के उस ओवर में 20 रन ठोक दिए। गेल जब एकबार शुरू हुए तो फिर रुके नहीं। गेल की बैटिंग की मदद से बेंगलुरु ने 20 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। टारगेट काफी मुश्किल था, लेकिन पंजाब ने जिस तरह की बैटिंग की, उससे तो यही लगा, मानो वे पहले ही हार मान चुके हों। उनकी पूरी टीम 88 रन पर ही ढेर हो गई। कोई भी बैट्समैन जिम्मेदारी के साथ खेलता नहीं दिखा।
1. आईपीएल 8 में गेल की फास्टेस्ट सेन्चुरी 
क्रिस गेल ने न सिर्फ आतिशी पारी खेली, बल्कि आईपीएल 8 की फास्टेस्ट सेन्चुरी भी बनाई। उन्होंने महज 46 गेंदों में ही सेन्चुरी पूरी कर ली। वे आखिर तक तो टिके नहीं रह सके, लेकिन आउट होने से पहले अपना काम कर दिया। 117 रनों की पारी में गेल ने 7 चौके व 12 छक्के लगाए। गेल के तूफान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चौके से अधिक छक्के लगाए। उन्होंने 108 मीटर लंबा छक्का भी मारा जो आईपीएल 8 का रिकॉर्ड है। गेल की ही बैटिंग की वजह से बेंगलुरु 20 ओवर्स में 226 रनों का पहाड़ खड़ा कर सकी। इसके बाद ही पंजाब की हार तय दिखने लगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोरबोर्ड
खिलाड़ीरनबॉल46
क्रिस गेलकै. एंड बो. अक्षर पटेल11757712
विराट कोहलीबो. संदीप शर्मा323031
एबी डिविलियर्सनॉट आउट472433
दिनेश कार्तिकबो. संदीप शर्मा8301
सरफराज खाननॉट आउट11710
किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोरबोर्ड
खिलाड़ीरनबॉल46
मुरली विजयबो. पटेल2600
मनन वोहराकै. वाइस बो. स्टार्क2300
रिद्धिमान साहाकै. कोहली बो. अरविंद131111
ग्लेन मैक्सवेलबो. अरविंद1500
डेविड मिलरबो. अरविंद71010
जॉर्ज बेलीबो. अरविंद2400
अक्षर पटेलनॉट आउट402152
मिचेल जॉनसनबो. स्टार्क1400
अनुरीत सिंहबो. स्टार्क0200
करनवीर सिंहबो. स्टार्क4700
संदीप शर्माकै. एंड बो. चहल7910

No comments:

Post a Comment