लंदन। ब्रिटेन में डेविड कैमरन की कंजरवेटिव पार्टी एक फिर से ब्रिटेन में सरकार बनाएगी। गुरुवार को हुए आम चुनाव में पार्टी ने बहुमत का 326 सीटों को जादुई आंकड़ा छू लिया। 650 में से 648 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। ब्रिटेन के सभी प्रमुख मीडिया हाउसेस ने कंजरवेटिव पार्टी की जीत की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कैमरन को बधाई दी है। सरकार बनाने के लिए पार्टी के मुखिया डेविड कैमरन शुक्रवार को ही महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात करेंगे।
सीटों की ताजा स्थिति..
| पार्टी | सीटें |
|---|---|
| कंजरवेटिव पार्टी | 328 |
| लेबर पार्टी | 232 |
| स्कॉटिश नेशनल पार्टी | 56 |
| लिबरल डेमोक्रेट्स | 8 |
| यूके इंडिपेंडेंस पार्टी | 1 |
| अन्य दल | 23 |
सरकार के गठन के लिए महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात करने की औपचारिकता को पूरा करना जरूरी होता है। कुल 650 में से अब तक घोषित 648 सीटों के नतीजों में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी का 328 सीटें जीत सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया। वहीं, विपक्षी पार्टी को अब तक केवल 232 सीटें हासिल हुई हैं। स्कॉटिश नेशनल पार्टी(एसएनपी) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्काटलैंड की 59 सीटों में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। लिबरल डेमोक्रेटिक(एलडी) पार्टी ने आठ सीटें जीती हैं जबकि अन्य के खाते में 23 सीटें आई है।
भारतीय मूल की सीमा मल्होत्रा चुनाव जीतीं
ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में भारतीय मूल की सीमा मल्होत्रा ने फेल्थम एंड हेस्टन सीट से जीत दर्ज कर ली है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार लेबर पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ीं सीमा ने कंजरवेटिव पार्टी के सिमन नायर को 10 हजार 463 मतों से हराया। सीमा को 25 हजार 845 वोट मिले जबकि कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार को 14 हजार 382 वोट हासिल हुए।

इस चुनाव में पहली बार
1. फिक्स्ड टर्म पार्लियामेंट एक्ट 2011 के तहत होने वाला यह पहला चुनाव है। यानी अब इस बार चुनी जाने वाली संसद को कार्यकाल (पांच साल) से पहले महारानी अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर भंग नहीं कर सकेंगी।
2. यह ब्रिटेन के पहले आम चुनाव हैं जब परिवार आधारित मतदाता पंजीयन के स्थान पर व्यक्तिगत मतदाता पंजीयन का इस्तेमाल किया गया।
3. विभिन्न जनवादी मुद्दों के सहारे अन्य दल भी मजबूती से मैदान में हैं।
4. ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी इस बार चुनाव लड़ रही हैं।

ब्रिटेन में आम चुनाव क्या है?
यूके में आम चुनाव एक ऐसा अवसर है जिसमें देश के हर हिस्से के लोग अपने सांसद का चुनाव करते हैं जो पांच साल तक हाउस ऑफ कॉमन्स में उनके क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है पार्लियामेंट्स एक्ट 2011 के अनुसार दो आम चुनावों के बीच 5 साल का अंतर होना चाहिए। इस अवधि की समाप्ति तक नए हाउस ऑफ कॉमन्स का चुनाव हो जाना चाहिए।

हाउस ऑफ कॉमन्स क्या है?
हाउस ऑफ कॉमन्स ब्रिटिश पार्लियामेंट का लोकतांत्रिक रूप से चुना गया लोअर हाउस है जिसका दायित्व कानून बनाना और सरकार के काम-काज पर नजर रखना होता है। आम चुनाव में ब्रिटेन की जनता सांसदों को चुनती है जो हाउस ऑफ कॉमन्स में उनके हितों और उनकी चिंताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

हाउस ऑफ कॉमन्स (पार्लियामेंट का लोअर हाउस)
- 650 कुल सीटें
- 326 सीटें बहुमत के लिए जरूरी
- 650 कुल सीटें
- 326 सीटें बहुमत के लिए जरूरी
चुनाव क्षेत्रों की संख्या
533 – इंग्लैंड
59 – स्कॉटलैंड
40 – वेल्स
18 – नॉर्दर्न आयरलैंड
533 – इंग्लैंड
59 – स्कॉटलैंड
40 – वेल्स
18 – नॉर्दर्न आयरलैंड
No comments:
Post a Comment