मुंबई: हिट एंड रन केस में सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से मिली राहत पर बीजेपी सांसद और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने निशाना साधा है। बागपत से सांसद सत्यापाल सिंह ने कहा, ''दो दिन पहले उम्मीद बंधी थी। गरीब को इंसाफ नहीं मिला। मैंने यह आशंका पहले ही व्यक्त की थी। पैसे वाले व्यक्ति को अंत में सजा मिलना मुश्किल होता है। हमारे देश के कानूनविदों ने इस तरीके की व्यवस्था कर रखी है। किसी भी कोर्ट के फैसले को अंतिम नहीं माना जाता। हमारे न्यायिक सिस्टम में विश्वास बनना चाहिए।'' वहीं, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट का भी निर्देश है कि अगर 7 साल से कम की सजा हो तो हाईकोर्ट बेल देने में सक्षम है। आजकल एक नया फैशन चला है कि अदालत को भी कैंपेन चलाकर प्रभावित करना। फैसला वही नहीं होना चाहिए, जैसा आप या हम चाहें।'' वहीं, व्यवसायी और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले जफर सरेशवाला ने कहा कि कोर्ट के लेवल पर सब बराबर होते हैं। कोर्ट की नजर में सेलिब्रिटी भी आरोपी ही होता है। सत्यपाल सिंह के बयान पर सरेशवाला ने कहा कि यह उनका निजी बयान है।
टि्वटर पर छाया #SalmanBailOrJail
सलमान को जमानत मिलेगी कि नहीं, इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह से ही बहस छिड़ी हुई थी। सलमान के प्रशंसक बेल मिलने की उम्मीद जताते हुए इसके पक्ष में तर्क दे रहे थे। वहीं, कुछ का कहना था कि अगर सलमान अपनी सजा कबूल करके जेल जाते तो वह ज्यादा बड़े हीरो बनकर उभरते। उधर, सलमान को बेल मिलने के बाद उनके घर के बाहर प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया।

No comments:
Post a Comment